Ticker

6/recent/ticker-posts

सरकार के नेतृत्व में ब्लॉक स्तर पर हम भरपूर विकास कार्य करा रहे हैं-विजयपाल सिंह

सरकार के नेतृत्व में ब्लॉक स्तर पर हम भरपूर विकास कार्य करा रहे हैं-विजयपाल सिंह

ग्रामीण क्षेत्रों में निरन्तर विकास की गाथा लिखी जा रही है- मेलाराम पंवार

रिपोर्ट डाँ ताहिर मलिक/अमन मलिक

रामपुर मनिहारान-ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विजयपाल सिंह ने कहा कि सरकार के दिशा निर्देशन में हम ब्लॉक स्तर पर हम भरपूर विकास करा रहे हैं।जिसका जनता को लाभ मिल रहा है उनके जीवन में खुशहाली विकास आ रही है।

क्षेत्र के गाँव साँचलू में क्षेत्र पंचायत निधि द्वारा कराए जा रहे कार्य का शिलान्यास पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य मेलाराम पँवार और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विजयपाल सिंह द्वारा  किया गया।संबोधित करते हुए मेलाराम पँवार ने कहा कि आज ग्रामीण क्षेत्रों में निरन्तर विकास की गाथा लिखी जा रही है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र व उनकी प्रेरणा से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश में अनेकों कल्याणकारी योजनाएं चला रहे हैं जिससे आम जनमानस में जीवन में खुशहाली आई है।उन्होंने कहा ब्लॉक क्षेत्र में श्रीमती गीता रानी विजयपाल सिंह सराहनीय कार्य कर रहे हैं।ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विजयपाल सिंह ने कहा कि सरकार के नेतृत्व में ब्लॉक स्तर पर हम भरपूर विकास कार्य करा रहे हैं।पूरे ब्लॉक क्षेत्र में रिकॉर्ड विकास कार्य कराए गए हैं।हमने उन जगहों पर कार्य कराए हैं जहाँ ध्यान नहीं जाता था।उन्होंने कहा कि भविष्य में भी जैसी ज़िम्मेदारी हमें मिलेगी उस पर खरे उतर कर दिखाएंगेइस दौरान ग्रामीण व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

24वीं उत्तर प्रदेश राज्य जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए सहारनपुर की 11 सदस्यीय टीम चयनित