कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महानगर कार्यालय पर मनाई बाबू जगजीवन राम की जयंती
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर- महानगर कांग्रेस कार्यालय पर देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम जी को उनकी 119वीं जयंती पर कांग्रेसजनों ने श्रद्धा सुमन अर्पित करके उन्हें नमन किया । इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल ने उपस्थित सभी कांग्रेसजनों के साथ बाबू जगजीवन राम जी के चित्र पर पुष्प माल्या अर्पित कर उन्हें नमन किया
इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल ने कहा कि 5 अप्रैल 1908 को बिहार में जन्मे बाबू जगजीवन राम ने आजादी के आंदोलन के दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों से प्रभावित होकर भारत छोड़ो आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई और वर्ष 1940 में जेल भी गए । कपिल ने कहा कि आजादी के बाद एक प्रखर राजनेता के रूप में पहचाने जाने वाले बाबू जगजीवन राम देश के उपप्रधानमंत्री बने और उन्होंने एक कुशल प्रशासक के रूप में कृषि, शिक्षा, रक्षा और खाद्य आदि महत्वपूर्ण मंत्रालयों को संभाला । कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष वरुण शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सरदार चंद्रजीत सिंह निक्कू व महानगर उपाध्यक्ष हरिओम मिश्रा ने बाबू जगजीवन राम को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें प्रखर और महान नेता बताया । उन्होंने कहा कि बाबू जगजीवन राम ने 4 दशकों तक संसद में रहकर देश की सेवा का एक इतिहास रचा। वरुण शर्मा ने कहा कि वर्ष 1969 में निर्विरोध कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने बाबू जगजीवन राम सामाजिक न्याय और दलितों व पिछड़ों के लिए हमेशा कार्य करते रहे । उन्होंने ही भारत में गरीबों को सस्ते अनाज की उपलब्धता सुनिश्चितन करने के लिए देश के कृषि मंत्री के अपने कार्यकाल में सार्वजनिक वितरण प्रणाली की नींव रखी । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल के अलावा, जिला उपाध्यक्ष वरुण शर्मा (प्रभारी प्रशासनिक कार्य), जिला उपाध्यक्ष व पूर्व पार्षद सरदार चंद्रजीत सिंह निक्कू, महानगर उपाध्यक्ष व संगठन प्रभारी हरिओम मिश्रा, एससीएसटी विभाग के प्रदेश सचिव सतपाल सिंह बर्मन, जिला सेवादल अध्यक्ष इमरान कुरेशी, एससीएसटी के जिला अध्यक्ष मनीष सहगल, नसीब खान, सुनील राठौर, अक्षय चौधरी, मयंक शर्मा, शाहाबाद अली आजाद, रीता बब्बर, राकेश मोहन शर्मा, मनोज शर्मा, नेत्रपाल सिंह, विपिन कांत शर्मा, सनी, गिरीश बब्बर, राकेश वर्मा आदि उपस्थित रहे ।
0 टिप्पणियाँ