Ticker

6/recent/ticker-posts

छात्रा की बरामदगी को लेकर ग्रामीण का थाने में प्रदर्शन

 छात्रा की बरामदगी को लेकर ग्रामीण का थाने में प्रदर्शन

रिपोर्ट एसडी गौतम

नागल-बीते तीन दिनों से लापता छात्रा की बरामदगी न होने से क्षुब्ध ताजपुर के ग्रामीणों ने रविवार दोपहर पुलिस कार्रवाई पर असंतोष जताते हुए प्रदर्शन कर थाना परिसर में धरना दिया। करीब तीन घंटे बाद थाना प्रभारी संदीप कुमार द्वारा जल्द बरामदगी का आश्वासन दिए जाने के बाद ग्रामीण धरना समाप्त कर लौट गए।

ग्रामीण योगेंद्र चौधरी, भगत सिंह वर्मा, भागसिंह, संदीप कुमार, बबलू, लहरीसिंह, सुरेंद्र कुमार, आदित्य चौधरी व यीशु त्यागी आदि का कहना है कि तीन अप्रैल को पड़ोस के गांव का एक युवक किशोरी को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया था जिस संबंध में किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। लेकिन तीन दिन बीतने के बाद भी पुलिस आज तक आरोपी को गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद नहीं कर सकी है। थाना परिसर में करीब तीन घंटे चले धरने के दौरान कई बार वार्ता हुई लेकिन बाद में शनिवार रात तक किशोरी को बरामद कर लिए जाने के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए और अपने घर लौट गए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

24वीं उत्तर प्रदेश राज्य जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए सहारनपुर की 11 सदस्यीय टीम चयनित