Ticker

6/recent/ticker-posts

महात्मा ज्योतिबा फुले ने समाज में व्याप्त कुरीतियों, छुआछूत एवं भेदभाव के खिलाफ आजीवन संघर्ष किया-श्रीमती श्वेता सैनी

महात्मा ज्योतिबा फुले ने समाज में व्याप्त कुरीतियों, छुआछूत एवं भेदभाव के खिलाफ आजीवन संघर्ष किया-श्रीमती श्वेता सैनी 

रिपोर्ट डाँ ताहिर मलिक/अमन मलिक

रामपुर मनिहारान-महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती के आदर्शों पर चलकर शिक्षा, समानता एवं न्याय के संदेश का प्रसार करना चाहिए।

मौहल्ला इकराम स्थित राखी के आवास पर महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष श्रीमती श्वेता सैनी के नेतृत्व में महान समाज सुधारक एवं शिक्षाविद महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती बहुत ही श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर श्रीमती श्वेता सैनी ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने समाज में व्याप्त कुरीतियों, छुआछूत एवं भेदभाव के खिलाफ आजीवन संघर्ष किया। उन्होंने महिला शिक्षा एवं सामाजिक समानता के लिए जो कार्य किए, वह आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। कार्यक्रम में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। श्रीमती श्वेता सैनी ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे समाज में शिक्षा, समानता एवं न्याय के संदेश को आगे बढ़ाएं और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं। इस अवसर पर महिला कांग्रेस पदाधिकारी एवं उपस्थित कार्यकर्ताओ ने मिलकर महात्मा ज्योतिबा फुले के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान राखी, पूजा, तृप्ति, प्रीति, रेखा सहित दर्जनों महिलाएं उपस्थित रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

जागृति फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा मनाया गया विश्व रतन डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी का 135 वा जन्मदिवस