भाकियू टिकैत द्वारा बनाया गया जयवीर उर्फ मोनू को युवा विंग का ज़िला उपाध्यक्ष
जयवीर ने कहा संगठन और किसानों के लिए जीवन समर्पित
रिपोर्ट डाँ ताहिर मलिक/अमन मलिक
रामपुर मनिहारान-भारतीय किसान यूनियन टिकैत द्वारा जयवीर उर्फ मोनू को भाकियू टिकैत का युवा विंग का ज़िला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।उनके मनोनयन पर कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई।जयवीर ने कहा कि संगठन को और अधिक मजबूत किया जाएगा।
भारतीय किसान यूनियन टिकैत द्वारा क्षेत्र के गाँव घसौती निवासी जयवीर उर्फ मोनू पुत्र रोशन लाल को सहारनपुर का युवा विंग ज़िला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।जयवीर के मनोनयन की पर ज़िला उपाध्यक्ष प्रदीप पँवार व ब्लॉक अध्यक्ष धर्मवीर गुर्जर ने कहा कि जयवीर संघर्षशील व्यक्ति हैं जो किसानों और मजदूरों की समस्याओं के समाधान के लिए किसी भी संघर्ष से पीछे नहीं हटते।जयवीर ने सेवाभाव, मेहनत और लगन से किसानों के दिल में अपना विशेष स्थान बनाया है।नवनियुक्त ज़िला उपाध्यक्ष जयवीर उर्फ मोनू ने कहा कि संगठन के शीर्ष नेतृत्व ने जो विश्वास मुझ पर जताया है उस खरा साबित होऊँगा।संगठन को और अधिक मजबूत किया जाएगा।उन्होंने कहा कि किसानों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा।किसानों के हित के लिए वह कोई भी संघर्ष करने से पीछे नहीं हटेंगे।
0 टिप्पणियाँ