नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोपी पुलिस गिरफ्त में
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार- नाबालिग के साथ अशोभनीय हरकत करने के आरोपी बाबा को कोतवाली श्यामपुर पुलिस ने दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ पोक्सो व अन्य धाराओं में मुकद्मा दर्ज किया गया है।
कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर शिवकुमार बाबा नाम के व्यक्ति पर 6 वर्षीय पुत्री के साथ अशोभनीय हरकत करने का आरोप लगाते हुए मुकद्मा दर्ज कराया था। मुकद्मा दर्ज करने के कुछ घंटे बाद ही पुलिस ने आरोपी शिवकुमार बाबा पुत्र बलबीर निवासी कांगड़ी श्यामपुर को तिरछे पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया।पुलिस टीम में एसआई संतोष सेमवाल,एसआई रचना पठानिया व हेडकांस्टेबल कुलदीप सिंह शामिल रहे।
0 टिप्पणियाँ