Ticker

6/recent/ticker-posts

पुलिस ने किया रवि चौहान हत्याकांड का खुलासा

पुलिस ने किया रवि चौहान हत्याकांड का खुलासा

सम्पत्ति विवाद में हुई हत्या,हिस्ट्रीशीटर और सुपारी किलर गिरफ्तार

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार-ज्वालापुर के चालक रवि चौहान की हत्या संपत्ति विवाद में हुई थी।सौतेले भाई का दामाद हत्याकांड का मास्टरमाइंड निकला है।सुपारी किलर ने डेढ़ लाख रुपये लेकर चालक को शराब पिलाई और फिर गंगनहर में धक्का दे दिया था।पुलिस ने दोनों सुपारी किलर को गिरफ्तार कर हत्याकांड का पर्दाफाश कर लिया है,जबकि आरोपित दामाद व उसके भांजे की तलाश की जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि सीतापुर निवासी रवि चौहान एक नामी स्कूल में वाहन चालक थे। 15अप्रैल को वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए थे। अगले दिन उनकी पत्नी ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी।तीन दिन बाद रवि चौहान का शव पथरी पावर हाउस में गंगनहर से मिला था।पुलिस की पड़ताल में सामने आया कि रवि चौहान को आखिरी बार दो युवकों के साथ बाइक पर बैठकर जाते देखा गया था। कोतवाली परिसर में वार्ता के दौरान पत्रकारों को जानकारी देते हुए एसएसपी नवनीत सिंह ने बताया कि 17अप्रैल को सीतापुर निवासी रवि चौहान की पत्नी ने उसकी गुमशुदगी दर्ज करायी थी।19अप्रैल को रवि चौहान का शव रानीपुर झाल से बरामद हुआ।शव की स्थिति देख पुलिस को शक हुआ कि मृतक की हत्या की गई है। मामले की जांच पड़ताल के दौरान मिले एक सीसीटीवी फुटेज में मोटर साइकिल सवार दो व्यक्ति रवि चौहान को बीच में बैठाकर हरिलोक तिराहा होते हुए रानीपुर झाल की तरफ जाते दिखे।सीसीटीवी फुटेज में दिखे संदिग्धों की जानकारी करने पर पता चला कि उनमें एक ज्वालापुर कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर नदीम है।पुलिस टीम ने जब हिस्ट्रीशीटर नदीम को बुलाकर पूछताछ की तो उसने अपने साथी दानिश के साथ मिलकर रवि चौहान की हत्या करने की बात कबूलते हुए बताया कि सीतापुर निवासी चाचा-भतीजे से डेढ़ लाख रुपये की सुपारी लेकर उन्होंने रवि चौहान की हत्या की है।रकम लेने के बाद दोनों ने पहले मृतक को शराब पिलाई और फिर मारपीट कर उसका गला घोंट दिया।इसके बाद उन्होंने रवि को मरा समझ उठाकर नहर पटरी रानीपुर झाल पर फेंक दिया।एसएसपी ने बताया कि जुटाए गए तथ्यों के आधार पर सामने आया है कि मृतक रवि चौहान को उसके भाई ने उपहार स्वरूप कुछ जमीन दी थी।जिस कारण पिछले काफी समय से भाई का दामाद नाराज चल रहा था और अलग-अलग तरीके से मृतक के परिवार का मानसिक/शारीरिक उत्पीड़न कर रहा था। इस विवाद से बचने के लिए मृतक ने रिश्ते के दामाद के नाम एक प्लॉट भी किया लेकिन विवाद नही थमा।अपने लालच को पूरा करने के लिए आरोपी ने अपने भतीजे के साथ मिलकर मृतक की हत्या की सुपारी दे दी।पुलिस टीम ने सुपारी लेकर हत्या करने के आरोपी हिस्ट्री शीटर नदीम मोहम्मद कुरैशी और दानिश अली पुत्र नजीर अहमद निवासी कस्साबान ज्वालापुर को हिरासत में लेकर उनके कब्जे के हत्या के दौरान इस्तेमाल मोटर साइकिल तथा सुपारी के तौर पर मिली रकम में से 61000रूपए बरामद किए हैं। गुमशुदगी को हत्या की धाराओं में तरमीम कर दिया गया है।हत्या की सुपारी देने के आरोपी चाचा भतीजे की तलाश की जा रही है।पुलिस टीम में ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान सिंह,एसएसआई हर्ष अरोड़ा ,एसआई समीप पांडे,एसआई अंशुल अग्रवाल,एसआई मनीष भंडारी,एएसआई राकेश सिंह,हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र,कांस्टेबल नवीन क्षेत्री व संदीप तथा सीआईयू निरीक्षक नरेंद्र बिष्ट,कांस्टेबल वसीम शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

स्वास्थ्य विभाग की ओर से खानपुर क्षेत्र में बहुउद्देशीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन