Ticker

6/recent/ticker-posts

सीवरेज के लिए खोदी गयी सड़को को दुरूस्त करने का कार्य तेजी से जारी

सीवरेज के लिए खोदी गयी सड़को को दुरूस्त करने का कार्य तेजी से जारी

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार-शहर के विभिन्न हिस्सो में सीवरेज कार्य हेतु खोदी गई सड़कों से क्षेत्रीय जनता, व्यापारियों,यात्रियों को हो रही परेशानी को देखते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने निर्माण कार्यों को त्वरित गति से पूर्ण करने के निर्देश दिए थे।

परियोजना प्रबंधक निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई गंगा उत्तराखंड पेयजल निगम मिनाक्षी मित्तल ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में केएफडब्लयू वित्त पोषित हरिद्वार जलोत्सारण योजना पैकेज 01 एवं पैकेज 02के अंतर्गत कराए जा रहे सड़क पुनर्निर्माण संबंधी कार्य जिसके तहत 21अप्रैल को किए गए निर्माण कार्यों का विवरण निम्नवत है जिसमें-पैकेज 01में बिटुमिनस रोड़ वर्क दुधाधारी चौक 335मीटर,प्रेम विहार चौक सीसी रोड 83मीटर,आलुवालिया सीसी रोड 58.9 मीटर,सदा शिव आश्रम टाइल्स रोड 54.90मीटर,इंटर कॉलेज रोड सीसी रोड 09मीटर कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा कुल 540.80 मीटर कार्य पूर्ण कर लिया गया है।पैकेज 02के अंतर्गत द्वारका विहार पावर ब्लॉक 22मीटर,मोहन इंक्लेव सीसी रोड 35मीटर,शिवानीपुरम सीसी रोड 45मीटर कार्य पूर्ण करते हुए कुल 102मीटर निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है।उन्होंने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम खोदे गये सड़कों का कार्य दिन-रात त्वरित गति से किए जा रहे है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

स्वास्थ्य विभाग की ओर से खानपुर क्षेत्र में बहुउद्देशीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन