जिलाधिकारी ने किया डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम का निरीक्षण
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर-जिलाधिकारी श्री अरविन्द कुमार चौहान द्वारा क्षेत्रीय खेल कार्यालय सहारनपुर के डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने स्टेडियम मे चल रही खेलो की गतिविधियो के बारे मे जानकारी ली।
जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री राहुल चोपड़ा द्वारा बताया गया स्टेडियम मे बॉक्सिंग, जूडो, रेसलिंग, ताइक्वाडो, बेडमिटन, स्विमिंग एथलेटिक्स भरोतोलान शूटिंग क्रिकेट आदि प्रशिक्षण शिविर चल रहे है।जिलाधिकारी द्वारा जिला क्रीड़ा अधिकारी को निर्देश दिये गए कि खेल और खिलाड़ियों की सुविधाओं को और सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को प्राथमिकता दी जाये।इस अवसर पर सहायक प्रशिक्षक बॉक्सिंग प्रवीन कुमार, जूडो प्रशिक्षक डॉ परवेज अली, पुनीत कुमार, लाल धर्मेंद्र प्रताप, गौरव कुमार, प्रियंका चौहान, आदेश कुमार, रूपेश कुमार, बृजेश कुमार, शिवनंदन यादव, सनी कुमार, सुप्रिया रानी, आकाश कुमार, अश्वनी कुमार श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ