Ticker

6/recent/ticker-posts

अज्ञात की मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस

अज्ञात की मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस

रिपोर्ट एसडी गौतम

नागल-ब्लॉक चौराहा के आसपास बीते तीन दिनों से घायलवस्था में घूम रहे एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई जिसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक अज्ञात वृद्ध व्यक्ति बीते तीन दिनों से ब्लॉक चौराहे के आसपास घायलावस्था में घूम रहा था जोकि रात के समय अंडरपास आदि में रहकर रात गुजार रहा था जिसे आते जाते राहगीर खाना व कपड़े आदि भी दे रहे थे और स्थानीय सीएचसी स्टाफ ने भी उपचार किया लेकिन बृहस्पतिवार सुबह उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव मोर्चरी के लिए भिजवाया है थाना प्रभारी संदीप कुमार के अनुसार मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है जिसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

शहर के 22 स्थानों से महिलाएं ले सकती हैं एमरजेंसी हेल्प