भाकियू रक्षक के धरना प्रदर्शन की डीएम ने ली सुध, तो 19 दिन बाद धरना हुआ स्थगित
रिपोर्ट एसडी गौतम
नागल-कस्बे के बस अड्डे पर फ्लाईओवर निर्माण को लेकर भाकियू रक्षक के कार्यकर्ताओ द्वारा किया जा रहा अनिश्चितकालीन धरना 19वे दिन समाप्त हो गया।
जिलाधिकारी मनीष बंसल ने कस्बे के बस अड्डे का मौके पर निरीक्षण करते हुए धरनारत कार्यकर्ताओं को फ्लाई़ओवर निर्माण का आश्वासन देते हुए कहा कि वह फ्लाईओवर निर्माण की संबंधित कार्यवाही की रिपोर्ट आवश्यक कार्रवाई के लिए शासन को भेजेंगे। वही संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी वीरेंद्र सिंह ओहलान ने कार्यकर्ताओं सहित डीएम को ज्ञापन सौंपते कहा कि कस्बे के बस अड्डे पर आए दिन सड़क हादसों में कई दर्जन लोग अपनी जान गंवा चुके हैं फ्लाईओवर निर्माण होने के बाद सड़क हादसो पर विराम लगेगा, उन्होंने कहा कि हम जिलाधिकारी के आश्वासन का आभार व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी के आश्वासन से संतुष्ट होने पर धरना समाप्त करते है। इस दौरान उपजिलाधिकारी देवबंद युवराज सिंह, खंड विकास अधिकारी असलम परवेज, थाना प्रभारी संदीप कुमार, व्यापार मंडल अध्यक्ष कपिल डावर, शिवम चौधरी, विपिन हांडा, शीशपाल सैनी, संजीव विश्वकर्मा, सुबेसिंह मलिक, बिल्लू त्यागी, वीरेंद्र सिंह, सुनील शास्त्री, अमरीश मलिक, अहतेशाम, अमित ओहलान व बलकार सिंह समेत आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ