Ticker

6/recent/ticker-posts

जनमंच सभागार में प्रतिहार महासंघ द्वारा गुज्जर ससद एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन

जनमंच सभागार में प्रतिहार महासंघ द्वारा गुज्जर ससद एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-प्रतिहार महासंघ के तत्वाधान में आयोजित गुर्जर संसद एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में सभी ने एक स्वर में समाज के शैक्षिक सामाजिक ताने-बाने राजनीतिक हिस्सेदारी के साथ-साथ समाज को संस्कारवान बनाए जाने के प्रति सभी को एकजुट होकर आगे आने का आह्वान किया।

गांधी पार्क के  जनमंच सभागार में प्रतिहार महासंघ द्वारा आज गुज्जर ससद एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का शुभारंभ अतिथियों ने समाज के वृद्ध जनों एवं प्रेरकों के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया।गुज्जर संसद में सभी ने एक स्वर में समाज की एकजुटता को मजबूत करने के साथ-साथ राजनीतिक हिस्सेदारी, पिछडेपन  को दूर करने वैचारिक मतभेदो को समाप्त करने साथ ही साथ महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे लाने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं एमएलसी चौधरी वीरेंद्र सिंह, राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर, सांसद इकरा हसन, और समाजसेवी नेपाल सिंह कसाना विधायक अतुल प्रधान जिला पंचायत अध्यक्ष शामली मनोज चौधरी जिला पंचायत अध्यक्ष हरिद्वार किरण चौधरी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी रूद्र सेन विधायक कीरत सिंह मुकेश चौधरी पूर्व विधायक महिपाल सिंह माजरा मनोज चौधरी जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष चौधरी राजपाल सिंह ब्लॉक प्रमुख सुभाष चौधरी चंदन चौहान समेत गुर्जर समाज के दिग्गज प्रबुद्ध जन मौजूद रहे इस अवसर पर सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम का संचालन प्रवेश गुर्जर ने किया कार्यक्रम में पुश अप मैन ऑफ इंडिया रोहतास चौधरी को विशेष पुरस्कार से सम्मानित कर उनका उत्साह वर्धन किया गया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के द्वारा देखे गए गया सपना को आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साकार कर रहे है-विधायक राजीव गुम्बर