Ticker

6/recent/ticker-posts

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के द्वारा देखे गए गया सपना को आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साकार कर रहे है-विधायक राजीव गुम्बर

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के द्वारा देखे गए गया सपना को आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साकार कर रहे है-विधायक राजीव गुम्बर

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर- दिल्ली रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चल रही पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत हकीकत मंडल के द्वारा समापन सत्र का आयोजन किया जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अजय वशिष्ट जी द्वारा की गई ।

कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक श्री राजीव गुम्बर ने कहा कि हमारे केंद्र में प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही  जन कल्याणकारी योजनाएं जो जन-जन तक पहुंचने का काम हमारी सरकार द्वारा किया जा रहा है उन्होंने कहा कि  देश के प्रधान सेवक हमारे प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी की सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाये पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के द्वारा देखा गया सपना आज साकार हो रहा है। हर व्यक्ति के सर पर छत आवास योजना के माध्यम से हर गरीब व्यक्ति  को इलाज करने के लिए कभी सोचना पड़ता था आज वह आयुष्मान भारत योजना  के तहत उन्हें लाभ मिल रहा है । और जिन गांवों में कभी जल की व्यवस्था नहीं होती थी उन्हें आज हर घर जल के योजना के माध्यम से घर-घर तक जल पहुंचने की व्यवस्था हमारी सरकार कर रही है और जिन क्षेत्रों में कभी बिजली देखने को भी नहीं मिलती थी उन क्षेत्रों में बिजली भेजने का कार्य हमारी सरकार द्वारा किया गया पहले की सरकारों में दिन में जहां पांच से छह घंटे आया करती थी आज हमारी सरकार 24 घंटे बिजली देने का काम कर रही है ।और जिस समय कोरोना का कहर चारों ओर बरस रहा था ।उस समय माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा कहा गया कोई व्यक्ति भूखा ना रहे हर व्यक्ति के लिए भोजन की व्यवस्था मान्य प्रधानमंत्री मोदी जी व मान्य मुख्यमंत्री योगी जी के द्वारा की गई जिसमें फ्री राशन की व्यवस्था की गई । इस तरह की विभिन्न प्रकार की योजनाएं हमारे देश व प्रदेश की सरकार द्वारा  चलाई जा रही है जिससे आम जनमानस का भला हो  हो सके कोई दुखी ना रहे । हर तरह विकास की गंगा बह रही है आज जिधर देखते हैं उधर एक्सप्रेसवे हाईवे का जाल बिछा दिया गया है। चाहे रेलवे की  व्यवस्था हो  जहां रेलवे  स्टेशनों का बुरा हाल हुआ करता था आज उनका कायाकल्प हो रहा है वंदेभारत जैसी -नई-नई ट्रेन चलाई जा रही है । कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री अजय धीमान वे अनमोल मल्होत्रा द्वारा किया गया । प्रशिक्षण सत्र साथ सत्रों का रहा जिसमें प्रथम सत्र में नीलू राणा दूसरे सत्र में संजीव आलिया की तीसरे सत्र में महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई  चौथे सत्र में किशोर शर्मा पांचवा सत्र में अरुण यादव छठे सत्र में अमित गगनेजा  समापन सत्र में नगर विधायक राजीव गुंबर रहे। सुनील गुप्ता, संजय कपूर श्रीमती कुसुम अग्रवाल  श्री रविंद्र शर्मा  राजकुमार शर्मा नरेश रावत संजय गर्ग  एवं पार्षद शिवमंगल सिंह  कपिल धीमान राजकुमार शर्मा  सुलेख  मंडल के सभी पदाधिकारी गण विपिन शर्मा सुरेंद्र कालड़ा शक्ति केंद्र संयोजक व ,वार्ड अध्यक्ष सचिव और मंडल के सभी कार्यकारिणी सदस्य व कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के द्वारा देखे गए गया सपना को आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साकार कर रहे है-विधायक राजीव गुम्बर