नारी शक्ति अधिनियम’ के समर्थन में महिलाओं ने निकाली ऐतिहासिक बाइक रैली
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-महिलाओं के अधिकारों कोहै सशक्त बनाने और उन्हें समाज में समान भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संसद में पारित किए जा रहे ‘नारी शक्ति अधिनियम’ के समर्थन में आज महिलाओं द्वारा एक प्रभावशाली एवं ऐतिहासिक बाइक रैली का आयोजन में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय मंत्री पुरुषोत्तम जाटव, भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई के नेतृत्व में किया गया। जिसको नगर विधायक राजीव गुंबर व मेयर अजय कुमार सिंह द्वारा झंडी दिखाकर रवाना किया । रैली के संयोजक सरदार सूपनीत सिंह रहे । इस रैली में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर यह स्पष्ट संदेश दिया कि देश की नारी अब अपने अधिकारों के प्रति सजग, सशक्त और आत्मनिर्भर है।
रैली के दौरान महिलाओं में अद्भुत उत्साह और ऊर्जा देखने को मिली। यह आयोजन न केवल महिलाओं की एकजुटता का प्रतीक बना, बल्कि यह भी दर्शाता है कि वे राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका को और अधिक मजबूती से निभाने के लिए तैयार हैं।इस अवसर पर कहा गया कि ‘नारी शक्ति अधिनियम’ महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान और अवसर प्रदान करने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा। यह कानून महिलाओं को समाज के हर क्षेत्र में आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने के लिए सशक्त मंच प्रदान करेगा।महानगर मीडिया प्रभारी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी का यह स्पष्ट मत है कि महिलाओं का सशक्तिकरण ही राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की नींव है। इसी सोच के साथ पार्टी निरंतर महिलाओं के हित में कार्य कर रही है और आगे भी करती रहेगी।प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा नूतन शर्मा ने कहा यह बाइक रैली देश की महिलाओं के आत्मविश्वास, साहस और बदलते भारत की तस्वीर को प्रस्तुत करती है। क्षेत्रीय मंत्री महिला मोर्चा रमा गुप्ता ने कहा हम सभी से आग्रह करते हैं कि वे इस सकारात्मक पहल का समर्थन करें और उपाध्यक्ष वर्षा चोपड़ा ने कहा महिलाओं के सम्मान एवं अधिकारों को और अधिक सुदृढ़ बनाने में सहयोग दें।रैली में अन्नू बजाज सिमरन गुंबर , अल्पना तलवार ,सरोज शर्मा ,नीलू राणा ,कंचन धवन, आरती शर्मा सोनम कश्यप , किरण मेहता , मोनिका राजपूत , नूतन तोमर, ज्योति प्रणामी, अनु बजाज ,ऋतु कालरा ,सिमरन कोहली,सारिका गुप्ता ,रेखा रोहिला, परवीन चौधरी ,नंदिनी बाटला ,आशा सब्बरवाल ,हरजीत ,नीलिमा राणा ,गौरी शर्मा ,बीना भाटी ,उमा अरोड़ा,ऋतु,बबली , दिव्या गुप्ता रुचि ,आरती,प्रीति, दीप्ति राजपूत , रीता ,सुमन मित्तल , बरखा कल्याण, सीमा कात्यानी साक्षी प्रजापति ,शिवानी प्रजापति ,प्रियंका आनंद ,सारिका सक्सेना , शिखा, अदिति , पारुल ,स्तुति ,चारु ,आकृतिआदि उपस्थित रहे ।
0 टिप्पणियाँ