Ticker

6/recent/ticker-posts

नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2026 को ब्लॉक प्रमुख गीता रानी व पूर्व चेयरपर्सन पूनम चौधरी ने बताया ऐतिहासिक क़दम

नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2026 को ब्लॉक प्रमुख गीता रानी व पूर्व चेयरपर्सन पूनम चौधरी ने बताया ऐतिहासिक क़दम

रिपोर्ट डाँ ताहिर मलिक/अमन मलिक

रामपुर मनिहारान-नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए महिलाओं ने कहा कि यह सरकार का ऐतिहासिक क़दम है जिससे देश की राजनीति और महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव आएगा।

रामपुर मनिहारान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि श्रीमती गीता रानी ने कहा कि केंद्र सरकार  33 प्रतिशत महिलाओं की भागेदारी को लेकर नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2026 लायी है।यह ऐतिहासिक है।इस अधिनियम से बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।देश की राजनीति और महिलाओं के जीवन मे एक बड़ा बदलाव आएगा।महिलाएं महिलाओं की मनोस्थिति को अच्छी तरह समझती हैं तो निश्चित रूप से महिलाओं से जुड़े मामलों की पुरज़ोर तरीके से देश के सामने रख सकेंगी।महिलाएं सदन में अन्य ज़रूरी मुद्दों को भी उठा सकेंगी।गीता रानी ने कहा कि केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस ऐतिहासिक निर्णय में पूरे देश को सहयोग करना चाहिए।पूर्व चेयरपर्सन श्रीमती पूनम चौधरी ने कहा कि महिलाओं को मौजूदा समय में भी बड़ी ज़िम्मेदारी मिलती है लेकिन अगर यह अधिक महिलाओं को मिले तो महत्त्वपूर्ण परिवर्तन होगा।महिलाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के अवसर मिलेंगे।महिलाओं को नेतृत्व मिलने से महिलाओं के मुद्दे तेज़ी से उठाए जाएंगे।संस्कृति और लोकतंत्र के बीच सन्तुलन स्थापित होगा।उन्होंने कहा कि हमने अपने कार्यकाल में पूरे क्षेत्र विकास कार्य कराए थे।इसी तरह बड़ी ज़िम्मेदारी हो तो महिलाएं तो और ज़्यादा बेहतर कार्य करके दिखाएंगी।पूनम चौधरी ने कहा अधिनियम लागू होने के बाद इसके शानदार परिणाम आएंगे जो देश और देशवासियों के लिए अहम होंगे।यह अधिनियम देश और महिलाओं के लिए आवश्यक है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2026 को ब्लॉक प्रमुख गीता रानी व पूर्व चेयरपर्सन पूनम चौधरी ने बताया ऐतिहासिक क़दम