Ticker

6/recent/ticker-posts

महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीमती श्वेता सैनी के नेतृत्व में महिला आरक्षण विधेयक को लेकर उप जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीमती श्वेता सैनी के नेतृत्व में महिला आरक्षण विधेयक को लेकर उप जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट डाँ ताहिर मलिक/अमन मलिक

रामपुर मनिहारान-महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीमती श्वेता सैनी के नेतृत्व में महिला आरक्षण विधेयक को शीघ्र लागू कराने की मांग को लेकर एक ज्ञापन महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम उप जिलाधिकारी रामपुर मनिहारान के माध्यम से सौंपा गया।

महिला कॉंग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीमती श्वेता सैनी के नेतृत्व में तहसील पहुँची महिला कार्यकर्ताओं ने एसडीएम डॉ पूर्वा शर्मा को ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में कहा गया है कि देश की महिलाओं को राजनीति में उचित प्रतिनिधित्व प्रदान करने हेतु महिला आरक्षण अत्यंत आवश्यक है। लंबे समय से लोकसभा एवं विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग की जाती रही है, जिससे लोकतंत्र को और अधिक मजबूत एवं समावेशी बनाया जा सके। महिला आरक्षण को जनगणना एवं परिसीमन जैसी प्रक्रियाओं से जोड़कर विलंबित करना उचित नहीं है। वर्तमान सदन की संख्या के आधार पर भी इसे तत्काल लागू किया जा सकता है। यदि भविष्य में परिसीमन आवश्यक हो, तो संवैधानिक प्रक्रिया के माध्यम से सीटों में वृद्धि की जा सकती है।ज्ञापन में कहा गया है कि महिलाओं को उनका अधिकार देने में किसी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिए। महिला आरक्षण लागू होने से देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था और अधिक सशक्त होगी तथा महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी।महिला कांग्रेस ने महामहिम राष्ट्रपति महोदया से अनुरोध किया है कि महिला आरक्षण विधेयक को बिना अनावश्यक विलंब के शीघ्र लागू कराने हेतु आवश्यक कदम उठाए जाएं।इस दौरान श्रीमती सीता भारद्वाज,बेबी,प्रीति,सीमा,सरोज,नेहा,पूजा,निशात,सीमा,रुख़सार आदि मौजूद रहीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीमती श्वेता सैनी के नेतृत्व में महिला आरक्षण विधेयक को लेकर उप जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन