राज्यमंत्री जसवंत सैनी व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विजयपाल सिंह ने किया नव-निर्मित पानी की टंकी का जलार्पण
रिपोर्ट डाँ ताहिर मलिक/अमन मलिक
रामपुर मनिहारान- राज्य मंत्री जसवंत सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार प्रत्येक व्यक्ति के विकास का संकल्प को पूरा कर रही है।
राज्यमंत्री जसवंत सैनी व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विजयपाल सिंह ने गांव शेरपुर के हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने व हेतु नव-निर्मित पानी की टंकी का जलार्पण किया।साथ ही क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु स्वास्थ्य उपकेंद्र निर्माण का विधिवत भूमि पूजन व शिलान्यास किया।माननीय प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में संचालित जल जीवन मिशन के अंतर्गत, गांव के हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने हेतु नव-निर्मित पानी की टंकी का फीता काटकर जलार्पण किया गया। इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत में नव-निर्मित अंत्येष्टि स्थल एवं अन्य विकास कार्यों का भी लोकार्पण कर उन्हें जनता को समर्पित किया गया। राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए विकास, स्वच्छता के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को साझा करते हुए कहा कि भाजपा सरकार प्रत्येक व्यक्ति के विकास के संकल्प को पूरा कर रही है।ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि गीता रानी व विजयपाल सिंह ने कहा कि ब्लॉक स्तर लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं।इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत राणा,प्रमोद कौशिक,दीपक सैनी,ग्राम प्रधान मिथिलेश सैनी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ