Ticker

6/recent/ticker-posts

बाबा साहेब के 'शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो' के मूल मंत्र को आत्मसात करने का विधायक देवेंद्र निम ने किया आह्वान

बाबा साहेब के 'शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो' के मूल मंत्र को आत्मसात करने का विधायक देवेंद्र निम ने किया आह्वान 

रिपोर्ट डॉ ताहिर मलिक/अमन मलिक

रामपुर मनिहारान-भाजपा विधायक देवेंद्र निम ने कहा कि बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के आदर्शों का पालन करने से लक्ष्य पूरे होंगे।

मल्हीपुर स्थित वृंदावन गार्डन में भाजपा द्वारा भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती के उपलक्ष में एक भव्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय भाजपा विधायक देवेंद्र निम ने जनसैलाब को संबोधित करते हुए बाबा साहेब के 'शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो' के मूल मंत्र को आत्मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने उपस्थित लोगों को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकारें बाबा साहेब के 'अंत्योदय' व 'समरसता' के सपने को पूरी तरह से धरातल पर साकार कर रही हैं।कार्यक्रम संयोजक किशोर भारती और मंडल अध्यक्ष संजय की देखरेख में संपन्न हुए इस आयोजन में समाज को विकास व राष्ट्रवाद की मुख्यधारा से जोड़ने का संकल्प लिया गया। संगोष्ठी में ग्राम मल्हीपुर प्रधान धर्म सिंह, प्रधान महावीर, प्रधान गुलाब, बीरम, प्रधान पंकज, प्रधान ब्रह्मसिंग और सभासद सूरज वाल्मीकि आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

राज्यमंत्री जसवंत सैनी व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विजयपाल सिंह ने किया नव-निर्मित पानी की टंकी का जलार्पण