मॉडल गाँव चकवाली में बनेगा कम्प्यूटर प्रशिक्षण केंद्र।मुख्य विकास अधिकारी व ज़िला पंचायत अधिकारी ने किया शुभारंभ
रिपोर्ट डाँ ताहिर मलिक/अमन मलिक
रामपुर मनिहारान-मुख्य विकास अधिकारी सुमित महाजन ने कहा कि आज के समय में कम्प्यूटर विभिन्न कार्यों में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है इसलिए कम्प्यूटर का प्रशिक्षण ज़रूरी है।
मॉडल गाँव चकवाली पहुँचे मुख्य विकास अधिकारी सुमित महाजन व ज़िला पंचायत राज अधिकारीप्रदीप द्विवेदी ने नवनिर्मित पुस्तकालय व भगवानपुर के राइफलमैन शहीद जयद्रथ राणा के नाम से बने अमृत सरोवर का निरीक्षण किया।दोनों अधिकारियों ने गाँव चकवाली में ग्राम संसद भवन की छत के ऊपर कम्प्यूटर प्रशिक्षण केंद्र के निर्माण कार्य का शुभारंभ भी किया।मुख्य विकास अधिकारी सुमित महाजन ने कहा कि आज के समय में कम्प्यूटर विभिन्न कार्यों में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।सभी के लिए कम्प्यूटर का प्रशिक्षण ज़रूरी हो गया है।कम्प्यूटर की जानकारी से काफी लाभ होगा।ज़िला पंचायत राज अधिकारी प्रदीप द्विवेदी ने विकास कार्यों की सराहना की।ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नकुल चौधरी ने बताया कि ग्राम पंचायत चकवाली में बनने वाला कम्प्यूटर प्रशिक्षण केंद्र जनपद का पहला प्रशिक्षण केंद्र होगा।इस प्रशिक्षण केंद्र से ग्रामीण क्षेत्र के छात्र छात्राओं को काफी लाभ मिलेगा और वे अधिक सफलता प्राप्त कर सकेंगे।
0 टिप्पणियाँ