स्वंय को छोडकर दूसरों के लिये जियें वरिष्ठ नागरिक- के.एल अरोड़ा
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर- सीनियर सिटीजन वैलफेयर सोसायटी की महानगर इकाई द्वारा राष्ट्रीय कार्यकारिणी गठित होने तथा संस्थापक केवएलव अरोडा को राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर मनोनित होने पर आयोजित सम्मान समारोह में उनका सम्मान किया गया और समारोह का आयोजन नेहरू मार्केट स्थित स्वामी विवेकानंद भवन, राजकीय इंटर काॅलेज में किया गया, कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रंखला में बजाज इंटरनैशनल स्कूल के छात्रों द्वारा गणेश वंदना प्रस्तुत की गयी।
मुख्य अतिथि योग गुरू पद्म्श्री भारत भूषण ने कहा कि आज वरिष्ठ नागरिक सीनियर सिटीजन वैलफेयर सोसायटी के नाम के अनुरूप सबके वैलफेयर की सोच रहे हैं तथा सबके लिये जी रहे हैं। नगर विधायक राजीव गुम्बर ने नव नियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष केएल अरोडा सम्मान करते हुए कहा कि यह अरोडा का अथक प्रयास है कि संस्था आज सहारनपुर से शुरू होकर दिल्ली, पटना, हरिद्वार, देहरादून आदि में इतने बडे स्तर पर कार्य कर रही है। केएल अरोड़ा हम सभी के जीवन में प्रेरणा स्त्रोंत का कार्य करते आये। राष्ट्रीय अध्यक्ष केवएलव अरोडा द्वारा अपने साथ राष्ट्रीय महासचिव के रूप में संदीप गुप्ता, कोषाध्यक्ष के रूप में देहरादून से अतुल चुघ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिल्ली से भारत भूषण अल्हाबादी, उपाध्यक्ष अतुल जोशी, गोकरण दत्त शर्मा, हरिद्वार से जगदीश पाहवा, यशपाल मलिक, बिहार से प्रिंस कुमार तथा राष्ट्रीय सचिव के रूप में शिव कुमार गौड़, पंजाब से मुख्तियार सिंह, देहरादून से के0के0 ओबेरॉय, ठाकुर सूर्यकांत सिंह, महेश नारंग, लेखा परिक्षक के पद पर मुकेश कुमार गोयल, आर0के0 जैन व डा. एस0के0 अग्रवाल सलाहकार व अन्य सदस्यों की घोषणा की तथा सभी को नियुक्ति पत्र प्रदान किये गये।
0 टिप्पणियाँ