Ticker

6/recent/ticker-posts

सीवरेज के लिए खोदी गयी सड़को का तेजी से जारी मरम्मत कार्य

सीवरेज के लिए खोदी गयी सड़को का तेजी से जारी मरम्मत कार्य

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार- शहर के विभिन्न हिस्सों में सीवरेज डाले जाने के लिए खोदी गयी सड़को के मरम्मत को लेकर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि चारधाम यात्रा के दृष्टिगत सीवरेज कार्य हेतु जो भी सड़के खोदी गयी है उन सड़कों का हर हाल में मरम्मत कार्य पूर्ण कर लिया जाए,जिसके अनुपालन में कार्य तीव्र गति से किए जा रहे है।

परियोजना प्रबंधक निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई गंगा उत्तराखंड पेयजल निगम मिनाक्षी मित्तल ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में केएफडब्लयू वित्त पोषित हरिद्वार जलोत्सारण योजना पैकेज 01 एवं पैकेज 02 के अंतर्गत कराए जा रहे सड़क पुनर्निर्माण संबंधी किए गए निर्माण कार्यों का विवरण में-पैकेज 01 के अंतर्गत गली नं 6सीसी रोड 21.6मीटर,सूरजपुर कॉलोनी सीसी रोड 13.3मीटर,डबराल कॉलोनी सीसी रोड 13मीटर ,राणा कॉलोनी सीसी रोड 33.4मीटर,इंडस्ट्रियल एरिया बीटी रोड 300मीटर कार्य पूर्ण कर लिया गया है,कुल 381.30कार्य पूर्ण कर लिया गया है।पैकेज 02के अंतर्गत गणपतिधाम फेस 3पावर ब्लॉक 35मीटर,उदय विहार पावर ब्लॉक 18मीटर,मोहन इंक्लेव सीसी रोड 50मीटर,महेंद्र विहार पावर ब्लॉक 23मीटर ,एवर शाइन कॉलोनी पावर ब्लॉक 45मीटर, अजितेश विहार पावर ब्लॉक 30मीटर ,त्रिलोक नगर पावर ब्लॉक 20मीटर कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा कुल 221मीटर कार्य पूर्ण कर लिया गया है।सड़कों का कार्य दिन-रात त्वरित गति से किए जा रहे है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

जिला प्रशासन की संवेदनशील कार्रवाई से एक जरूरतमंद दिव्यांग परिवार को नया संबल मिला