रक्तकेंद्र के अधिकारियों और कर्मचारियों ने किया नवनियुक्त पीएमएस का स्वागत
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार-हरमिलाप मिशन जिला चिकित्सालय के रक्तकेंद्र के प्रभारी डा.रविन्द्र चौहान के नेतृत्व में रक्तकेंद्र एवं पैथोलॉजी लेब के कर्मचारियों ने जिला चिकित्सालय के नवनियुक्त प्रमुख अधीक्षक डा.श्याम किशोर सोनी को बुके देकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया।
नवनियुक्त प्रमुख अधीक्षक डा.श्याम किशोर सोनी ने कहा कि रक्तकेंद्र में जो भी समस्याएं और चुनौती होंगी उनका हम सब मिलकर सामना करेंगे।सम्मान करने वालों में डा.रविन्द्र चौहान, अमित कुमार,दिनेश लखेडा,विनोद तिवारी,प्रदीप मौर्य,वर्णिक चौधरी,नवीन बिंजोला आदि शामिल रहे।
0 टिप्पणियाँ