Ticker

6/recent/ticker-posts

गेहूं सुखाने की अनोखी तरकीब से छा गईं सरूरपुर कलां की पिंकी जैन

गेहूं सुखाने की अनोखी तरकीब से छा गईं सरूरपुर कलां की पिंकी जैन

रिपोर्ट विवेक जैन

बागपत-सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं जो लोगों को हैरान करने के साथ-साथ नई सीख भी दे जाते हैं। इन दिनों जनपद बागपत के सरूरपुर कलां गांव की रहने वाली पिंकी जैन का एक वीडियो इंटरनेट पर खूब चर्चा बटोर रहा है। इस वीडियो में उन्होंने गेहूं को साफ करने और जल्दी सुखाने का ऐसा अनोखा तरीका बताया है, जिसे देखकर लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

दरअसल, घरों में अक्सर गेहूं को पिसवाने से पहले अच्छी तरह धोया जाता है। इसके बाद उसे सुखाने में काफी समय लगता है। ऐसे में पिंकी जैन ने अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए एक आसान और प्रभावी उपाय अपनाया। उन्होंने सबसे पहले गेहूं को पानी से अच्छी तरह धोया। इसके बाद गेहूं को एक हल्के कपड़े के थैले में भरकर उसका मुंह अच्छी तरह बांध दिया। फिर उस थैले को वाशिंग मशीन के ड्रायर में रखकर मशीन चला दी। कुछ ही मिनटों में गेहूं में मौजूद अतिरिक्त पानी निकल गया और गेहूं जल्दी सुखाने के लिए तैयार हो गया। पिंकी जैन ने जब इस देसी जुगाड़ का वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया तो देखते ही देखते वह वायरल हो गया। लोगों को उनका यह तरीका इतना पसंद आया कि वीडियो को 41 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया। वहीं सैकड़ो लोगों ने कमेंट कर उनकी प्रशंसा की। इसके अलावा करीब 52 हजार से अधिक लोगों ने इस रील को शेयर किया, जबकि 3 हजार से अधिक लोगों ने इसे रीपोस्ट भी किया। वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने पिंकी जैन की जमकर सराहना की। एक यूजर ने लिखा, यह तरीका तो वाकई कमाल का है। दूसरे यूजर ने कहा, घरेलू महिलाओं के ऐसे जुगाड़ कई समस्याओं का आसान समाधान बन जाते हैं। एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, समय और मेहनत दोनों की बचत करने वाला शानदार आइडिया। वहीं कई लोगों ने इस तकनीक को अपनाने की बात भी कही। महामहिम राष्ट्रपति जी एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन ने कहा कि  सरूरपुर कलां गांव की पिंकी जैन का यह वीडियो इस बात का उदाहरण है कि घरेलू अनुभव और रचनात्मक सोच से रोजमर्रा के कामों को कितना आसान बनाया जा सकता है। यही कारण है कि उनका यह अनोखा जुगाड़ सोशल मीडिया पर तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

विरासत और नवाचार का संगम विकसित भारत की आधारशिला- राज्यपाल