Ticker

6/recent/ticker-posts

विकास ही हमारी और हमारी सरकार की पहचान-विधायक देवेन्द्र निम

विकास ही हमारी और हमारी सरकार की पहचान-विधायक देवेन्द्र निम

विधायक देवेन्द्र निम ने किया नव निर्माण कार्य का शिलान्यास

रिपोर्ट अमन मलिक/डॉ ताहिर मलिक

रामपुर मनिहारान-विधायक देवेंद्र निम ने कहा कि विकास ही हमारी और हमारी सरकार की पहचान है।इतना विकास पहले कभी नहीं हुआ।

विधायक देवेन्द्र निम ने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम शेरपुर के पुल के पास मुकुंदपुर पूर्वी यमुना नहर की पटरी से शेरपुर तक सड़क के नव निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।लोक निर्माण विभाग द्वारा कराए जा रहे इस मार्ग निर्माण कार्य की लागत 86 लाख 98 हजार रुपये निर्धारित की गई है तथा इसकी कुल लंबाई 1750 मीटर है।विधायक देवेंद्र निम ने कहा हमारी सरकार और हमारी पहचान विकास है।जितना विकास भाजपा सरकार में हो रहा है उतना पहले कभी नहीं हुआ।उन्होंने कहा कि ये सिलसिला चलता रहेगा।इस दौरान लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर लोकेश,अक्षय पँवार,ब्रह्म सिंह, इसम सिंह, गौतम चौधरी, विकास प्रधान, सूरज वाल्मीकि आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

गेहूं सुखाने की अनोखी तरकीब से छा गईं सरूरपुर कलां की पिंकी जैन