पत्रकार की पत्नी के निधन पर पत्रकारों ने जताया शोक
रिपोर्ट एसडी गौतम
नागल-मेरठ से प्रकाशित एक दैनिक समाचार पत्र के स्थानीय पत्रकार राहुल नौसरान की 45 वर्षीय पत्नी कविता का लंबी बीमारी के बाद निधन होने पर क्षेत्र के पत्रकारों सहित गणमान्य लोगों ने शोक व्यक्त किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक पत्रकार राहुल नौसरान की पत्नी कविता रानी पिछले काफी समय से ब्लड कैंसर की गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं। गुरुवार सुबह करीब दो बजे उनका निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही पत्रकारों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। जिनमें मुख्य रूप से वरिष्ठ पत्रकार आनंद बतरा सुमन, मनसब अली परवेज, अजय अग्रवाल, ओमप्रकाश जैन, एसडी गौतम, गुलफाम अली, संजीव विश्वकर्मा, हेमंत अरोड़ा, सुबोध शर्मा, अनुज स्वामी, शाहनवाज मलिक, मोहम्मद तनवीर, दीपक राणा, अशोक रोहिला, रियाज अहमद, अरविंद कुमार, प्रशांत त्यागी, दानिश खान, लिटिल शर्मा, भाकियू रक्षक के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र ओहलान, भाजपा वरिष्ठ नेता चौधरी राजवीर सिंह, कपिल डावर, बिरमपाल प्रधान, डा. नरेश नौसरान, डा. रामकुमार मलिक, समाजसेवी रजनीश नौसरान, राजबीर प्रधान, दीपांशु नौसरान, अनिल शर्मा, फखरुद्दीन पप्पू, विजयपाल आर्य, ओमवीर आर्य, यशपाल सिंह पाल, सुनील शास्त्री, दिनेश नौसरान व फोनी मलिक समेत आदि शामिल है।
0 टिप्पणियाँ