रविवार को गुरु गद्दी ऊन में निकाली जाएगी भव्य शोभायात्रा रात्रि में होगा महान सत्संग-आचार्य कंवरपाल ब्रह्मचारी
रिपोर्ट एसडी गौतम
शामली-अखिल भारतीय संत शिरोमणि सतगुरु रविदास मिशन के तत्वाधान में गुरु गद्दी ऊन में आगामी 28 जून को भव्य शोभायात्रा व महान सत्संग का आयोजन किया जाएगा।
गुरु गद्दी ऊन के महंत आचार्य संत कंवरपाल ब्रह्मचारी जी महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि मिशन के संस्थापक सतगुरु स्वामी समनदास जी महाराज को अध्यात्मिक दर्शन कराने वाले स्वामी ज्ञान भिक्षुक दास जी महाराज के महापरिनिर्वाण दिवस के उपलक्ष्य में उनकी समाधि स्थल गद्दी ऊन पर आगामी 28 जून दिन रविवार को दिन में भव्य शोभायात्रा व रात्रि में महान आध्यात्मिक सत्संग का आयोजन किया जाएगा, जिसकी तैयारियां जोरो पर चल रही है, क्योंकि गद्दी ऊन में 66वाँ परिनिर्वाण दिवस पर आयोजित सत्संग मानव कल्याण तथा स्वामी ज्ञान भिक्षुकदास जी को समर्पित रहेगा। उन्होंने सभी से भारी संख्या में 28 जून को गुरु गद्दी ऊन में आयोजित सत्संग में प्रतिभाग कर गुरुजी का आशीर्वाद प्राप्त कर अपना जीवन धन्य बनाने की बात कही। इस दौरान महात्मा प्रेमदास, महा. महेंद्र दास, महा. पीतम दास, पत्रकार एसडी गौतम, विनोद दास, रामपाल दास, नितराम, रोहताश, कुलविंद्र व सन्नी कुमार समेत आदि मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ