Ticker

6/recent/ticker-posts

जन कल्याणकारी एवं जागरूकता शिविर में 410लोगों को मिला सीधा लाभ

जन कल्याणकारी एवं जागरूकता शिविर में 410लोगों को मिला सीधा लाभ 

165 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण,लाभार्थी को मिला मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से सहायता

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

कालाढूंगी-हल्द्वानी-राज्य सरकार के सेवा,सुशासन एवं समर्पण अभियान के अंतर्गत शनिवार को अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज मैदान,कालाढूंगी में जन कल्याणकारी एवं जागरूकता शिविर का शुभारंभ कालाढूंगी क्षेत्र के विधायक बंशीधर भगत द्वारा संयुक्त रूप से किया गया । शिविर में सिंचाई,वन,भूमि,जल जीवन मिशन,भू-कटाव,दिव्यांग पेंशन,किसान सम्मान निधि,विद्युत, आय-जाति-स्थाई,जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं को क्षेत्रीय जनता ने रखा।शिविर में विधायक बंशीधर भगत ने मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से एक लाभार्थी को 25,000रुपये की धनराशि का चेक प्रदान कर तत्काल लाभान्वित किया।

शिविर में विधायक कालाढूंगी बंशीधर भगत एवं उपजिलाधिकारी सुधीर कुमार ने प्राप्त सभी आवेदनों व शिकायतों को सुना तथा संबंधित विभाग से तत्काल समाधान एवं निस्तारण की कार्यवाही के निर्देश दिए ।शिविर में कुल 190शिकायतों में से 165 शिकायतों की मौके पर ही कार्यवाही करते हुए उनका समाधान एवं निस्तारण किया गया।शेष समस्याओं जिनका मौके पर त्वरित समाधान संभव नहीं था उनके समाधान हेतु संबंधित विभागों को समय अवधि देते हुए निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा उपस्थित जनता को विभाग से संबंधित जानकारी देने के साथ ही सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।स्टॉलों के माध्यम से विभिन्न प्रमाण पत्र की कार्यवाही उपादान पर सामग्री का वितरण,निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की गईं।शिविर का लगभग 410लोगों को सीधा लाभ दिलाया गया।शिविर में मुख्यरूप से वर्षात में भू कटाव रोके जाने,सिंचाई,विद्युत,पेयजल,सड़क आदि की समस्याएं मुख्य रूप से प्राप्त हुई। शिविर में आय,स्थाई,आधार,जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र संबंधी शिकायतों पर खण्ड विकास अधिकारी एवं तहसीलदार को तत्काल कार्रवाई के निर्देश।विधायक बंशीधर भगत ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि इस संबंध में शीघ्र शासन स्तर पर कार्रवाई की जाएगी ।शिविर उद्योग केंद्र,कृषि,उद्यान,स्वास्थ्य,समाज कल्याण,महिला सशक्तिकरण,खाद्यान्न सहित विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए।अधिकारियों ने आमजन को सरकारी योजनाओं की पात्रता,आवेदन प्रक्रिया एवं लाभ के बारे में विस्तृत जानकारी दी।शिविर में सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में पंजीकृत सास्कृतिक दल दीपक सुयाल एंड पार्टी द्वारा जन कल्याणकारी योजनाओं का संदेश दिया साथ ही सूचना विभाग द्वारा प्रचार साहित्य का भी वितरण किया गया।शिविर में विधायक कालाढूंगी बंशीधर भगत  ने कहां की सरकार का उद्देश्य है कि हर पात्र व्यक्ति को योजना का लाभ बिना भटकाव के मिले इसी उद्देश्य से यह शिविर लगाए जा रहे हैं।शिविर में दर्जा राज्य मंत्री सुरेश भट्ट,अध्यक्ष नगर पालिका रेखा कत्यूरा,कनिष्ठ उप प्रमुख अपूर्वा बिष्ट,भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश पांडे,उप जिलाधिकारी सुधीर कुमार,तहसीलदार पूजा शर्मा,खण्ड विकास अधिकारी श्वेता,अधिशासी अधिकारी नगर पालिका अभिनव कुमार सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि,विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता उपस्थित रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

अंतिम लक्ष्य हर पीड़ित महिला को आत्मनिर्भर बनाकर समाज में ससम्मान स्थापित करना