Ticker

6/recent/ticker-posts

जमीयत उलेमा शहर की बैठक में विभिन्न प्रकोष्ठों को सक्रिय करने पर जोर

जमीयत उलेमा शहर की बैठक में विभिन्न प्रकोष्ठों को सक्रिय करने पर जोर

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

 सहारनपुर- जमीयत उलेमा शहर सहारनपुर की कार्यकारिणी की बैठक मदरसा दारुल तदरीब अल-इस्लामी, हाकिम शाह कॉलोनी में शहर अध्यक्ष मौलाना मोहम्मद अतहर हक्कानी नदवी की अध्यक्षता में हुई। बैठक का शुभारंभ छात्र मोहम्मद अहमद ने कुरआन की तिलावत से किया, जबकि नात मोहम्मद नोमान नसीर एवं मोहम्मद अबूज़र ने पेश की।

संचालन महासचिव कारी मोहम्मद आरिफ मजाहिरी ने किया। बैठक में संगठन के विभिन्न प्रकोष्ठों को सक्रिय करने, धार्मिक, शैक्षिक एवं सामाजिक सुधार कार्यक्रमों को गति देने तथा दीनी तालीमी बोर्ड के गठन पर जोर दिया गया। सर्वसम्मति से मौलाना अब्दुर्रहमान कासमी को नाज़िम-ए-तंजीम, मौलाना फज़ील अहमद मजाहिरी को सह-संयोजक (इस्लाह-ए-मुआशरा), मौलाना मुफ्ती अब्दुल हसीब जामई को दीनी तालीमी बोर्ड का शहर संयोजक, मौलाना राशिद मलिक कासमी को सह-संयोजक तथा मुफ्ती मतीउर्रहमान कासमी को प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। मुख्य अतिथि एवं जिला अध्यक्ष मौलाना मोहम्मद गुलफाम मजाहिरी ने नई पीढ़ी के धार्मिक एवं नैतिक विकास के लिए मकातिब स्थापित करने, शिक्षकों के प्रशिक्षण तथा शैक्षिक व्यवस्था को मजबूत बनाने पर बल दिया। बैठक में मस्जिद, मोहल्ला एवं गली स्तर पर मकातिब संचालित करने, सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने का भी संकल्प लिया गया। बैठक में कारी मोहम्मद यूसुफ काशिफी, कारी मोहम्मद इस्लाम, कारी शब्बीर अहमद कासमी, मुफ्ती अब्दुल कय्यूम मजाहिरी, मौलाना अमीर हसन कासमी, कारी शमऊन अहमद काशिफी, कारी मोहम्मद सालिम काशिफी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे। बैठक का समापन दिवंगत लोगों के लिए दुआ-ए-मगफिरत के साथ हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

सूचना निदेशक ने पत्रकार बन्धुओं के हितार्थ उठाया महत्वपूर्ण कदम