Ticker

6/recent/ticker-posts

गुर्जर समाज ने पूर्व विधायक अर्जुन सिंह गुर्जर को दिया समर्थन, हजारों लोग सम्मेलन में जुटे

  गुर्जर समाज ने पूर्व विधायक अर्जुन सिंह गुर्जर को दिया समर्थन, हजारों लोग सम्मेलन में जुटे 

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-दिल्ली रोड स्थित बलियाखेड़ी ब्लॉक क्षेत्र में रविवार को गुर्जर समाज की ओर से सम्मान समारोह एवं सामाजिक चिंतन सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में हजारों की संख्या में समाज के लोगों ने भाग लेकर अपनी एकजुटता का परिचय दिया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक अर्जुन सिंह गुर्जर के सम्मान के साथ समाज के हितों, अधिकारों और सामाजिक भागीदारी को लेकर विचार-विमर्श किया गया। सम्मेलन में सहारनपुर के अलावा हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड और दिल्ली सहित विभिन्न क्षेत्रों से गुर्जर समाज के प्रतिनिधि एवं प्रमुख लोग पहुंचे।

वक्ताओं ने समाज की एकजुटता को मजबूत बनाने और सामाजिक हितों के लिए मिलकर कार्य करने पर जोर दिया। इस दौरान चौधरी अर्जुन सिंह गुर्जर के संघर्ष और समाज के प्रति उनके योगदान का उल्लेख करते हुए उनके समर्थन में एकजुटता प्रदर्शित की गई। सम्मेलन के आयोजन एवं संचालन में जिला पंचायत सदस्य चौधरी संदेश प्रधान बांदूखेड़ी, चौधरी बिन्तर सिंह, जिला अध्यक्ष शिवकुट चौधरी, चौधरी बिस्की पुजना, भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष चौधरी अक्षय ढापकी, चौधरी संजय बहरामपुरा, अतुल नेहरा, अनुज प्रधान महमूदपुर, अमर चौधरी बरसी, चौधरी अनुज, शुभम जगत, उज्ज्वल माजरा, मनीष राधे, पंकज उभरी, हर्षित प्रधान, मोहित बहरामपुरा और बबलू सहित समाज के अनेक लोगों की सहभागिता रही कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत सदस्य चौधरी अनिल चौहान, पूर्व ब्लॉक प्रमुख कर्ण सिंह चांदनपुर, चौधरी वीर कंवर सिंह, चौधरी पारस सिंह, राजकुमार सरपंच और संजय मेर भरहेड़ा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 कैबिनेट की बैठक में 13प्रस्तावों पर लगी मुहर