Ticker

6/recent/ticker-posts

अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद माजिद अली के राजनीतिक कदम को लेकर चर्चाएं तेज़

 अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद माजिद अली के राजनीतिक कदम को लेकर चर्चाएं तेज़

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने खुद बताई मुलाकात की हकीकत अभी समाजवादी पार्टी में शामिल होने का कोई ऐलान नहीं

रिपोर्ट- कारी अब्दुल हसीब पैरागपुरी

सहारनपुर-सहारनपुर की सियासत में उस समय चर्चाओं का दौर तेज़ हो गया जब पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष माजिद अली की समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं तस्वीरों के वायरल होते ही राजनीतिक गलियारों में तरह तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं और लोग इस मुलाकात के राजनीतिक मायने तलाशने लगे

सोशल मीडिया पर चल रही खबरों की वास्तविकता जानने के लिए जब पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष माजिद अली से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से शिष्टाचार भेंट हुई है इस दौरान बातचीत भी हुई और मुलाकात के अवसर पर मौजूद लोगों ने तस्वीरें लीं यही तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं माजिद अली ने स्पष्ट किया कि अभी उन्होंने समाजवादी पार्टी ज्वाइन नहीं की है उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक फैसले से पहले अपने साथियों से मशवरा करना जरूरी है साथियों की राय और विचार विमर्श के बाद ही आगे का कदम उठाया जाएगा उन्होंने यह भी कहा कि यदि भविष्य में समाजवादी पार्टी में शामिल होने का फैसला होता है तो यह निर्णय अपने साथियों से मशवरा करने के बाद लिया जाएगा और पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने का कदम साथियों की मौजूदगी में ही उठाया जाएगा माजिद अली के मुताबिक आज की मुलाकात केवल शिष्टाचार भेंट और बातचीत तक सीमित रही है फिलहाल पार्टी में शामिल होने की कोई औपचारिक घोषणा नहीं हुई है ऐसे में मुलाकात की तस्वीरों के आधार पर पार्टी ज्वाइन करने की खबर को सही मानना उचित नहीं होगाराजनीति में नेताओं की मुलाकातें अक्सर चर्चा का विषय बनती हैं लेकिन हर मुलाकात को पार्टी परिवर्तन से जोड़कर देखना सही नहीं है किसी भी राजनीतिक फैसले की वास्तविक तस्वीर संबंधित व्यक्ति के आधिकारिक बयान और उसके अगले कदम से ही स्पष्ट होती हैमाजिद अली सहारनपुर की राजनीति में अपनी पहचान रखते हैं अखिलेश यादव से उनकी मुलाकात के बाद राजनीतिक हलकों में आगे की संभावनाओं को लेकर चर्चाएं जरूर तेज़ हुई हैं लेकिन उन्होंने अपने बयान में साफ कर दिया है कि साथियों से मशवरा करने के बाद ही कोई अंतिम निर्णय लिया जाएगाफिलहाल सच्चाई यही है कि अखिलेश यादव से मुलाकात हुई है लेकिन समाजवादी पार्टी में शामिल होने का कोई फैसला घोषित नहीं किया गया है आगे माजिद अली क्या राजनीतिक कदम उठाते हैं यह उनके साथियों से विचार विमर्श और उनके आधिकारिक निर्णय के बाद ही स्पष्ट होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद माजिद अली के राजनीतिक कदम को लेकर चर्चाएं तेज़