Ticker

6/recent/ticker-posts

दो मंदिरों में हुई चोरी की घटनाओं का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया खुलासा,दो आरोपी गिरफ्तार

दो मंदिरों में हुई चोरी की घटनाओं का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया खुलासा,दो आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट-नदीम निज़ामी

नकुड़-थाना नकुड़ पुलिस ने नगर के दो मंदिरों में हुई चोरी की घटनाओं का 24 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी का सामान भी बरामद किया है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेश्वर बौद्ध ने बताया कि गत बृहस्पतिवार को वादी मनोज कुमार पुत्र रमेश ने तहरीर देकर बताया था कि तहसील कार्यालय के निकट मुख्य बाजार स्थित शिव मंदिर के गेट का ताला तोड़कर अज्ञात चोर दानपात्र चोरी कर ले गए हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में प्रकाश में आया कि उक्त चोरी मोहल्ला सुजादपुरा निवासी सुमित उर्फ मीचू पुत्र राजकुमार ने की थी। आरोपी को ईदगाह के पास से हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसने दानपात्र से नकदी निकालकर दानपात्र को तालाब में फेंक दिया था। उसके कब्जे से 660 रुपये नकद व ताला तोड़ने में प्रयुक्त सरिया बरामद हुआ। वहीं  दूसरी घटना महादेव मंदिर की है। मंदिर में निर्माण कार्य कर रहे मिस्त्री की लोहे काटने की मशीन चोरी होने की बाबत  सूचना पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए मोनू उर्फ भीम पुत्र महेन्द्र निवासी सुजादपुरा को नयागांव रोड स्थित एक निर्माणाधीन कॉलोनी से गिरफ्तार किया। उसके पास से चोरी की गई कटर मशीन बरामद की गई।प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। दो मंदिरों से जुड़ी चोरी की घटनाओं का शीघ्र खुलासा होने पर मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने पुलिस टीम की सराहना की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 एक नवंबर को पाइनवुड स्कूल में आयोजित होगा वृहद विधिक सेवा सहायता एवं सेवा शिविर