एक नवंबर को पाइनवुड स्कूल में आयोजित होगा वृहद विधिक सेवा सहायता एवं सेवा शिविर
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश श्री मनोज कुमार राय के मार्गदर्शन में एक नवंबर 2026 को पाईनवुड स्कूल में आयोजित होने वाले मेगा विधिक सेवा सहायता एवं सेवा शिविर की तैयारियों के संबंध में न्यायिक अधिकारीगण सभाकक्ष दीवानी कचहरी में अपर जिला जज/नोडल अधिकारी मेगा शिविर, श्री विकास गुप्ता, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री पप्पू कुमार सिंह, एवं पूर्ण कालिक सचिव/सिविल जज (सी०डि०) श्री आशुतोष तिवारी द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। अपर जिला जज श्री विकास गुप्ता द्वारा बताया गया कि मेगा शिविर का उद्देश्य राष्टीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाएं जैसे पीड़ित क्षतिपूर्ति योजना, एसिड हमलों के पीड़ितों के लिए विधिक सेवाएं, वरिष्ठ नागरिकों को कानूनी सेवाएं, असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को विधिक सेवाएं, हैल्पलाईन नं0 15100 आदि सरकारी योजनाओं जैसे आयुष्मान कार्ड, सामान्य बीमा योजना, किसान बीमा योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, जननी सुरक्षा योजना प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमगंला योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजना, दिव्यांग जन पेंशन योजना, शादी अनुदान चिकित्सा सहायता योजना, बेटी बचाओ, बेटी पढाओ योजना, मातृत्व योजना पी०एम० सूर्यघर योजना, आदि का प्रचार प्रसार एवं लाभ मेगा शिविर के माध्यम से प्रदान करना है। मेगा शिविर में आधार कार्ड बनाये जायेगे। इसके साथ ही बीपी एवं शुगर की जांच, टी०बी० की जांच, आंखो की जांच भी मेगा शिविर में नि:शुल्क कराई जायेगी। एक्सरे भी मेगा शिविर में किये जायेगें। मेगा शिविर में वन विभाग द्वारा पौधो का वितरण भी किया जायेगा। मीटिंग मे यह भी निर्देशित किया गया कि मेगा शिविर से पूर्व प्रार्थियों को चिन्हित कर उनकी सूची एवं आवेदन तैयार किये जायेगे। कार्यक्रम में सभी विभागों द्वारा अपने स्टाल लगाए जाएंगे। मेगा शिविर में विभागों की योजनाओं की जानकारी, आवेदन प्रक्रिया एवं मौके पर ही लाभ वितरण किया जायेगा।बैठक में जिला विकास अधिकारी श्री धीरेन्द्र, जिला प्रोबेशन अधिकारी/ नोडल अधिकारी मेगा शिविर श्री डी०पी० सिंह, दिव्यांजन अधिकारी / नोडल मेगा शिविर प्रशासन श्री अजय कुमार सहित काफी संख्या में अधिकारीगण मौजूद रहे है।

0 टिप्पणियाँ