Ticker

6/recent/ticker-posts

सहारनपुर के एथलेटिक्स खिलाड़ियों ने उत्तर प्रदेश राज्य किड्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जीते चार पदक

सहारनपुर के एथलेटिक्स खिलाड़ियों ने उत्तर प्रदेश राज्य किड्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जीते चार पदक

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर- उत्तर प्रदेश राज्य किड्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सहारनपुर के खिलाड़ियों ने चार पदक जीतकर सहारनपुर जनपद का नाम रोशन कर दिया। प्रतियोगिता में पदक जीतने पर विजेता खिलाड़ियों को जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन सहारनपुर के पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं देकर खुशी व्यक्त की। 

जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन सहारनपुर के सचिव डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि 07 मई 2025 को विश्व एथलेटिक्स किड्स डे के अवसर पर उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स संघ के द्वारा मेरठ के सुभारती विश्वविधालय खेल परिसर पर 04 से 14 वर्ष के बीच की आयु के नन्हें मुन्ने बालक एवं बालिकाओं के लिए प्रथम उत्तर प्रदेश राज्य किड्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सहारनपुर टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए रेनबो स्कूल की छात्रा नेहल जुनेजा ने 80 मीटर दौड़ मे स्वर्ण पदक, ग्राम ढकदेयी निवासी व जे.एस.पी. इंटर कॉलेज के छात्र गगन ने 80 मीटर दौड़ इवेंट में रजत पदक और लंबी कूद इवेंट मे भी रजत पदक, रेनबो स्कूल की छात्रा परी पंवार ने लंबी कूद मे कांस्य पदक जीतकर सहारनपुर जनपद का गौरवान्वित कर दिया।  उत्तर प्रदेश राज्य किड्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सहारनपुर के एथलेटिक्स खिलाड़ियों के पदक जीतने पर दिनेश कुमार, पुष्पा देवी, अजय जुनेजा, मोनिका जुनेजा, अमित कुमार, निशा ने खुशी व्यक्त की वही जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन सहारनपुर के पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

सहारनपुर के एथलेटिक्स खिलाड़ियों ने उत्तर प्रदेश राज्य किड्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जीते चार पदक