खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए सहारनपुर के एथलेटिक्स खिलाड़ी हरदीप व कनक देवी का हुआ चयन
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर- खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए सहारनपुर के एथलेटिक्स खिलाड़ी हरदीप व कनक देवी का चयन होने पर जिला एथलेटिक्स संघ सहारनपुर के पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दी
जिला एथलेटिक्स संघ सहारनपुर के सचिव डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि बिहार मे 04 से 15 मई 2025 तक आयोजित हो रहे 7वें खेलो इंडिया यूथ गेम्स के अंतर्गत 12 से 14 मई 2025 तक पटना शहर के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स स्टेडियम में एथलेटिक्स खेल की प्रतिस्पर्धा आयोजित होंगी। जिसमे भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के द्वारा सहारनपुर जिले के दो एथलेटिक्स खिलाड़ी कनक देवी का चयन भाला फेंक इवेंट और हरदीप का चयन ऊंची कूद इवेंट के लिए किया गया। सचिव डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि कनक देवी देवी पुत्री स्वर्गीय लक्ष्मण शर्मा ग्राम सिंह खेड़ा की निवासी है जो दीपक शर्मा भगत के नेतृत्व मे प्रशिक्षण प्राप्त करती है। जबकि हरदीप पुत्र संजय कुमार मुंडी खेड़ी गांव के निवासी हैं जो वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व मे प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं। जिला ओलंपिक संघ सहारनपुर के सचिव प्रोफेसर संदीप गुप्ता ने बताया कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स के अंतर्गत आयोजित होने वाली एथलेटिक्स खेल के प्रत्येक इवेंट स्पर्धा मे भाग लेने के लिए देश के चुनिंदा सर्वश्रेष्ठ अधिकतम 16 खिलाड़ियों को आमंत्रित किया जाता हैं। खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए सहारनपुर के एथलेटिक्स खिलाड़ी हरदीप व कनक देवी का चयन होने पर जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष संजय गर्ग, पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी, विधायक राजीव गुम्बर, अभय चौधरी, योगेश दहिया, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी डॉ0 अतुल सिन्हा, प्रोफेसर संदीप गुप्ता, सुषमा बजाज, यशपाल सिंह पुंडीर, ईश्वरपाल सिंह मुखिया, लाल धर्मेंद्र प्रताप, अविनाश कुमार बिट्टू, दीपक शर्मा, मनोज प्रजापति, मुस्तकीम अंसारी, जुली पुंडीर, समित पंवार, आशु गुर्जर, संजय कुमार, गौरव, मनीष कुमार, मनोज सिंधी, सोनवीर सिंह, पार्षद गौरव कपिल, आदेश कुमार, अलंकार किशोर, रविकांत धीमान, दीपक दिनकर, अजय कुमार, नंदकिशोर आदि ने शुभकामनाएं दी।
0 टिप्पणियाँ