Ticker

6/recent/ticker-posts

सहारनपुर में बढ़ते कैंसर मामलों को लेकर याचिका समिति में हुई गंभीर चर्चा

सहारनपुर में बढ़ते कैंसर मामलों को लेकर याचिका समिति में हुई गंभीर चर्चा

सहारनपुर की सीएमओं के समिति ने किया तलब

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर- देहात विधायक आशू मलिक ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग से संबंधित याचिका समिति की बैठक में अपनी विधानसभा क्षेत्र में कैंसर रोगियों की लगातार बढ रही संख्या का मुुद्दा प्रखुता से उठाया, जिस पर विधानसभा अध्यक्ष एवं अधिकारियों द्वारा आश्वासन दिया कि जल्द ही एक विशेष संयुक्त जांच टीम गठित कर प्रभावित क्षेत्रो जांच करायी जायेगी। इस मामले मेें सीएमओ सहारपुर को भी तलब किया गया।

सपा कार्यायल प्रभारी फैसल सलमानी ने उक्त आश्य की जानकारी देते हुए कि बताया कि आज लखनउ में विधान भवन में उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग से संबंधित याचिका समिति की बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें सहारनपुर जनपद में लगातार बढ़ रहे कैंसर के मामलों को लेकर मेरे द्वारा दिए गए अभ्यावेदन पर विस्तार से सुनवाई हुई।विधायक आशू मलिक ने बताया कि  पिछले कई वर्षों से मैं लगातार ढमोला, काली एवं आसपास के नदी क्षेत्र के गांवों में बढ़ रही कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का मुद्दा सदन से लेकर शासन तक उठाता आ रहा हूं। क्षेत्र में जिस तरह लगातार कैंसर के मरीज बढ़ रहे हैं, वह बेहद चिंताजनक विषय है और स्थानीय लोगों में भी इसको लेकर भय और चिंता का माहौल है।समिति के समक्ष विधायक आशू मलिक ने पूरे मामले को विस्तार से रखा और क्षेत्र की वास्तविक स्थिति से अवगत कराया। बैठक में प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित घोष, प्रमुख सचिव श्रीमती रितु माहेश्वरी, डीजी हेल्थ, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहारनपुर सहित स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। सहारनपुर की इस गंभीर समस्या को समिति द्वारा गहनता से सुना गया और समिति की ओर से भी इस विषय को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।विधायक आशू मलिक ने मांग रखी कि सहारनपुर मेडिकल कॉलेज में स्थायी कैंसर जांच एवं उपचार के लिए ऑन्कोलॉजी (ब्ंदबमत) विंग और कैंसर रिसर्च इंस्टीट्यूट की स्थापना की जाए, ताकि क्षेत्र के लोगों को बेहतर इलाज और समय पर जांच की सुविधा मिल सके। साथ ही मेडिकल कॉलेज पिलखनी में स्वास्थ्य सेवाओं की अव्यवस्थाओं और जांच सुविधाओं की कमी का मुद्दा भी मजबूती से उठाया। गी। वधायक आशू मलिक ने कहा कि जनता के स्वास्थ्य से जुड़े इस महत्वपूर्ण मुद्दे को वइ  लगातार उठाता रहेगें और क्षेत्रवासियों की आवाज को मजबूती से सदन और शासन तक पहुंचाने का काम किया जायेगा। बैठक में अध्यक्ष सतीश महाना एवं अधिकारियों द्वारा आश्वासन दिया गया कि जल्द ही एक विशेष संयुक्त जांच टीम गठित कर प्रभावित क्षेत्रों के पानी के सैंपल लिए जाएंगे, लोगों की स्वास्थ्य जांच कराई जाएगी और पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रिपोर्ट याचिका समिति को सौंपी जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

यूजेवीएन लिमिटेड ने अपनाया “नो व्हीकल डे”