Ticker

6/recent/ticker-posts

पाइनवुड वि‌द्यालय में राज्य स्तरीय एंटी-डोपिंग एवं पोषण जागरुकता कार्यशाला का हुआ आयोजन

पाइनवुड वि‌द्यालय में राज्य स्तरीय एंटी-डोपिंग एवं पोषण जागरुकता कार्यशाला का हुआ आयोजन

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर-फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया (पेफी) के द्वारा राष्ट्रीय एंटी-डोपिंग एजेंसी (नाडा), भारत तथा पाइनवुड स्कूल के सहयोग से राज्य स्तरीय एंटी-डोपिंग एवं पोषण जागरूकता कार्यशाला का आयोजन दिल्ली रोड स्थित पाइनवुड स्कूल में किया गया। 

एंटी-डोपिंग एवं पोषण जागरूकता कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया (पेफी) के राष्ट्रीय सचिव डॉ. पीयूष जैन, पाइनवुड वि‌द्यालय की निदेशिका संतोष गुप्ता, प्रधानाचार्य डॉ. संजीव जैन, करूणा झा, अन्तरराष्ट्रीय जूडो रेफरी दीपक गुप्ता, हरदेव सिंह, दिनेश गौर, चन्द्रशेखर राणा, गौरव कपिल, सचिन कुमार गोयल, पंकज कुमार, नन्दिनी रावत के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। विद्यालय निदेशिका संतोष गुप्ता व प्रधानाचार्य डॉ. संजीव जैन ने सभी गणमान्य अतिथियों का बुके देकर स्वागत किया व सभी का आभार प्रकट किया। 
कार्यशाला के प्रथम सेशन में नाडा के सचिन कुमार गोयल ने डोपिंग के दुष्प्रभावों के विषय में जागरुक करते हुए एंटी-डोपिंग नियमों से अवगत कराया। दूसरे सेशन में पंकज कुमार ने संतुलित पोषण के महत्त्व के प्रति जागरूक किया। विशेषज्ञ वक्ताओं ने विद्यार्थियों को उचित खान-पान, फिटनेस, खेल भावना तथा एंटी-डोपिंग नियमों की जानकारी दी। कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा विषय से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त की। कार्यशाला का मुख्य आकर्षण प्रश्नोत्तर सत्र रहा, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए डोपिंग, पोषण एवं खेलों से संबंधित विभिन्न प्रश्नों के उत्तर दिए जिसके लिए उन्हें पुरस्कार भी दिए गए। 
पाइनवुड स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. संजीव जैन ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम युवाओं के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।  कार्यशाला में फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया (पेफी) के मंडल कॉर्डिनेटर गौरव चौहान, पेफी उत्तर प्रदेश चैप्टर की सचिव नंदिनी रावत, संयुक्त सचिव चंद्रशेखर राणा, सुषमा सिंह आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 सिडकुल की कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ मुख्यमंत्री से मिले पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा