Ticker

6/recent/ticker-posts

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई सर्राफा व्यापार मण्डल की बैठक

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई सर्राफा व्यापार मण्डल की बैठक

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर- जिलाधिकारी श्री अरविंद कुमार चौहान की अध्यक्षता में  कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में जनपद के सर्राफा व्यापार मण्डल के साथ एक बैठक की गई। 

जिलाधिकारी ने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य देश की अर्थव्यवस्था को गति प्रदान करना, उन्होंने उपस्थित सर्राफा व्यापारियों को समझाया तथा उनको यह आश्वस्त किया  कि प्रशासन व्यापारियों की कठिनाईयों के निराकरण के लिये हमेशा तत्पर है। उन्होंने संयुक्त आयुक्त, राज्य कर वि० अनु०शा० सम्भाग-बी को सर्राफा व्यापारियों की समस्याओं को अविलम्ब निराकरण किये जाने का निर्देश दिए। पुलिस अधिकारियों द्वारा सर्राफा व्यापारियों को ट्रैफिक की समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया गया तथा  बाजार में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने का आश्वासन दिया गया। सर्राफा व्यापार के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अपनी एकजुटता दिखाते हुए कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को संबल देने के लिए सरकार का हर सम्भव सहयोग करेंगे।बैठक में नगर पुलिस अधीक्षक श्री व्योम बिंदल, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री मयंक पाठक, नगर मजिस्ट्रेट श्री कुलदीप सिंह, संयुक्त आयुक्त, वि०अनु०शा० सम्भाग-बी राज्य कर श्री एस0एम0 पांडेय एवं सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री पवन कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। 

      

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 सिडकुल की कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ मुख्यमंत्री से मिले पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा