सभासद ने अपने वार्ड में सड़क,नाली के निर्माण में ख़राब सामग्री लगाने सहित अन्य आरोपी लगाते हुए जाँच व पुनः निर्माण की माँग को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
रिपोर्ट अमन मलिक
रामपुर मनिहारान-एक सभासद ने अपने वार्ड में बनवाई गई सड़क व नाली में घटिया निर्माण सामग्री जाने,सड़क के क्षतिग्रस्त हो जाने सहित अन्य समस्याओं से सम्बंधित शिकायत पत्र एसडीएम को सौंप कर जाँच कराए जाने व कार्रवाही किए जाने की माँग की है।
मौहल्ला इकराम वार्ड नम्बर तीन के सभासद नितिन कुमार ने तहसील कार्यालय पहुँच कर एसडीएम डॉ पूर्वा शर्मा को ज्ञापन सौंप कर बताया कि उनके वार्ड में बिजेंद्र के मकान से ऋषिपाल के मकान तक सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य पूर्व में कराया गया था।उक्त निर्माण में अत्यंत घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया तथा कार्य मानकों के अनुरूप नहीं कराया गया।सड़क निर्माण में उचित ढाल न दिए जाने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पा रही है जिससे क्षेत्र में जलभराव की स्थिति बनी रहती है।निर्माण कार्य की गुणवत्ता इतनी खराब रही कि सड़क कुछ ही समय में जगह जगह से क्षतिग्रस्त हो गई।जिससे स्थानीय नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।इससे सरकारी धन के दुरुपयोग एवं भृष्टाचार की आशंका स्पष्ट रूप से प्रतीत होती है।सभासद नितिन कुमार ने उक्त निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी ठेकेदार एवं सम्बंधित अधिकारियों/कर्मचारियों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाही किए जाने तथा सड़क एवं नाली का पुनः मानक एवं गुणवत्ता के अनुसार निर्माण कराए जाने की माँग की है।इस दौरान अमन वाल्मीकि,सन्नी मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ