Ticker

6/recent/ticker-posts

राष्ट्रीय लोकदल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष शमीम अहमद ग्राम ने क्षेत्रीय अध्यक्ष तरसपाल मलिक से की मुलाकात

राष्ट्रीय लोकदल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष शमीम अहमद ग्राम ने क्षेत्रीय अध्यक्ष तरसपाल मलिक से की मुलाकात

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

शामली-क्षेत्रीय अध्यक्ष हस्तिनापुर तरसपाल मलिक से राष्ट्रीय लोकदल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष शमीम अहमद ने  उनके निवास स्थान पर मिलने पहुंचे जहां दोनों नेताओं के बीच राजनीतिक चर्चा हुई और माननीय तरसपाल मलिक का मार्गदर्शन प्राप्त किया

जिला अध्यक्ष शमीम अहमद ने क्षेत्रीय अध्यक्ष तरसपाल मलिक  को बताया कि सहारनपुर में राष्ट्रीय लोकदल का कुनबा लगातार बढ़ रहा है राष्ट्रीय लोकदल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ सहारनपुर में जमीनी स्तर से माननीय जयंत चौधरी जी को मजबूत करने का काम कर रहे है उन्होंने क्षेत्रीय अध्यक्ष जी को यह भी बताया कि पूरी टीम माननीय जयंत चौधरी जी को मुख्यमंत्री बनाने के लिए जमीनी स्तर पर लोगो के बीच जा कर  राष्ट्रीय लोकदल और माननीय जयंत चौधरी जी के विचारों और नीतियों के बारे में बता रही है इस पर माननीय क्षेत्रीय अध्यक्ष हस्तिनापुर तरसपाल मलिक ने कहा कि आपकी ओर आपकी टीम की जमीनी स्तर की मेहनत लगातार   मीडिया के माध्यम से देख रहा हु अगर इसी तरह की आपकी मेहनत लगातार चलती रही तो वो दिन दूर नहीं जब हम सब का माननीय जयंत चौधरी जी को मुख्यमंत्री बनते देखने का सपना पूरा होगा माननीय तरसपाल मलिक ने कहा कि शमीम जिस प्रकार से आपके ओर आपकी टीम में जुनून भरा है इस जुनून को कभी कम नहीं होने देना ओर लगातार जिस तरह से सहारनपुर में राष्ट्रीय लोकदल का कुनबा बढ़ रहा है वो दिन दूर नहीं जब सहारनपुर भी राष्ट्रीय लोकदल का गढ़ माना जाएगा माननीय तरस पाल मलिक ने पूर्व प्रधानमंत्री माननीय चौधरी चरण सिंह जी के समय की काफी बाते अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष शमीम अहमद को बताई जिससे जिला अध्यक्ष शमीम अहमद को माननीय तरस पाल मलिक का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ 2027 के चुनाव के लिए भी दोनों नेताओं में बहुत देर तक चर्चा हुई जिला अध्यक्ष शमीम अहमद को माननीय क्षेत्रीय अध्यक्ष तरस पाल मलिक का आशीर्वाद ओर फूल सपोर्ट प्राप्त हुआ इस मौके पर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला महासचिव तहसीन सिद्दीकी,नवाजिश ,विजय आदि उपस्थित रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

राष्ट्रीय लोकदल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष शमीम अहमद ग्राम ने क्षेत्रीय अध्यक्ष तरसपाल मलिक से की मुलाकात