जूनियर हाई स्कूल कुआं खेड़ा में लगाया गया रैड़ीनेस मेला
रिपोर्ट अमन मलिक
ननौता -उत्तर प्रदेश सरकार की योजना के अंतर्गत 6 वर्ष की आयु पूरी कर चुके बालक बालिका हेतु जूनियर हाई स्कूल कुआं खेड़ा में आंगनबाड़ी कार्यकत्री पूनम शर्मा राकेश्वती, गीता देवी, कोमल सहायिका शारदा देवी, ललिता, मोनिका, लोकेश भाबसी से अरुण एवं काशीपुर से पुष्पा देवी, रेणु, सोनिया गांव शेक्खुपुरा से पुष्पा देवी आशा कार्यकत्री प्रमिला, सविता द्वारा संयुक्त रूप से रैड़ीनेस मेले का आयोजन किया गया ! मेले का उद्घाटन फीता काटकर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री अजीत राणा ने किया ! दीप प्रज्वलित जिला अध्यक्ष महोदय एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय नानौता की सुपरवाइजर आशा देवी ने किया संचालक अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासभा के जिला संरक्षक नरेंद्र दत्त शर्मा ने किया !
भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत राणा ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं द्वारा बहुत अच्छे तरीके से खेल-खेल में पढ़ने का अभ्यास करा कर ज्ञान देना सराहनीय प्रयास है 6 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके बच्चों को रिपोर्ट कार्ड भी मुख्य अतिथियों द्वारा दिया गया श्री अजीत राणा एवं सभी अतिथियो ने आंगनबाडी कार्यकत्रीयों द्वारा लगाये गये सभी स्टालों का भी अवलोकन किया गया आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं गांव वासियों द्वारा भी नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया गया ! कार्यक्रम में मुख्य रूप से तेजवीर सिंह, उदय राज चौधरी, भाजपा नेता संजय वीर राणा, प्रदीप कुमार, योगेश जी, पूर्व चेयरमैन ठा0 कुलदीप सिंह, पूर्व प्रधान ओमवीर सिंह ठा0 शेरपाल सिंह, भाजपा नेता मदनपाल कश्यप, डॉ0 नेत्रपाल, पं0 रविंद्र शर्मा, ठा0 बिरज सिंह, रविंद्र पाल, एवं सोनू कश्यप आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे !
0 टिप्पणियाँ