Ticker

6/recent/ticker-posts

गरमी से राहत के लिए निगम की एक नयी पहल

 गरमी से राहत के लिए निगम की एक नयी पहल

लुओ और धूल से बचाव के लिए निगम की नयी पहल

शहर के प्रमुख मार्गो पर फॉग कैनन व्हीकल से करायी जा रही मिस्ट फॉगिंग 

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

खानहारनपुर- नगर निगम ने भीषण गर्मी से लोगों को राहत देने तथा पर्यावरण संतुलन बनाये रखने के लिए एक नयी पहल की है। निगम के उद्यान विभाग द्वारा शहर के प्रमुख मार्गो पर फॉग कैनन व्हीकल द्वारा मिस्ट फॉगिंग( जल की महीन फुहार यानि धुुंध की तरह) करायी जा रही है। 

नगर निगम के उद्यान प्रभारी डॉ. संदीप मिश्रा ने बताया कि नगरायुक्त शिपू गिरि के निर्देश पर शहर में भीषण गर्मी के दृष्टिगत मिस्ट फॉगिंग करायी जा रही है। उन्होंने बताया कि फॉग कैनन व्हीकल से मिस्ट फॉगिंग कराये जाने से जहां मौसम का तापमान कम होता है वहीं यह लोगों को लू से बचाती है। इससे मौसम में भी शीतलता आती है और लोगों को इससे राहत का अहसास होता है। उन्होंने बताया कि इससे हवा में धूल के कण भी कम होते है। इस तरह मिस्ट फॉगिंग पर्यावरण की दृष्टि से भी बहुत उपयोगी है।उन्होंने बताया कि आज दिल्ली रोड, हसनपुर चौक, कोर्ट रोड, घंटाघर, अंबाला रोड तथा देहरादून रोड आदि प्रमुख मार्गाे पर फॉग कैनन व्हीकल द्वारा मिस्ट फॉगिंग करायी गयी है, यह फॉगिंग अब लगातार जारी रहेगी।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एंटी-डोपिंग एवं पोषण जागरूकता कार्यशाला का सहारनपुर मे कल होगा आयोजन