Ticker

6/recent/ticker-posts

ट्रेन से उतरते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

ट्रेन से उतरते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

रिपोर्ट अमन मलिक

रामपुर मनिहारा-ट्रेन से उतरते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।सूचना पर रेलवे पुलिस पहुँची।जानकारी मिलने पर मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह के समय सहारनपुर से रामपुर मनिहारान रेलवे स्टेशन पहुँची जनता एक्सप्रेस ट्रेन रुकी और जब चलने लगी तो एक युवक ट्रेन से स्टेशन पर उतरने लगा।उतरते समय उसका पैर फिसल गया और वह ट्रेन की चपेट में आ गया।अभी ट्रेन ने स्पीड नहीं पकड़ी थी और ट्रेन चालक की नज़र उस पर पड़ गई।ट्रेन चालक ने तत्काल ब्रेक लगा दिए।लेकिन तब तक युवक ट्रेन की चपेट में आ चुका था और मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी।सूचना रेलवे पुलिस घटनास्थल पर पहुँची।मृतक युवक की पहचान कस्बे के मौहल्ला सराय निवासी 22 वर्षीय फ़रमान पुत्र गफ़्फ़ार के रूप में हुई।फ़रमान की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।परिजनों पोस्टमार्टम ने कराने से इनकार कर दिया गया।परिजनों द्वारा कोई कार्रवाही न किए जाने के संबंध में लिखित में देने पर रेलवे पुलिस द्वारा शव परिजनों को सौंप दिया गया जिसके बाद परिजन शव लेकर चले गए।रविंद्र चौधरी, जमील फोरमैन, आस मोहम्मद सैफी,अहसान मलिक,अब्बास,इरशाद,सत्तार, नसीम आज़ाद,इरफ़ान मलिक,जीशान,मशकूर आदि काफ़ी लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने रोडवेज़ बस में किया सफ़र।