Ticker

6/recent/ticker-posts

भाजपा ने शक्ति केंद्र एवं बूथ कमेटियों को सक्रिय करने के लिए बनाई योजना

भाजपा ने शक्ति केंद्र एवं बूथ कमेटियों को सक्रिय करने के लिए बनाई योजना

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से शक्ति केंद्र संयोजकों एवं बूथ अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक भाजपा कार्यालय, दिल्ली रोड पार्श्वनाथ स्थित कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, बूथ सशक्तिकरण अभियान एवं जनसंपर्क गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई ने सभी नवनियुक्त मंडल प्रभारियों को बधाई देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसका मजबूत बूथ संगठन है। हमे अपने शक्ति केंद्र ओर बूथों की बैठक को सुचारू रूप से निश्चित करे बूथ अध्यक्ष ही हमारे संगठन की रीड है हमारा बूथ अध्यक्ष हमेशा संगठन के कार्य को अपनी प्राथमिकता पर रखता है उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं एवं संगठन की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करे तथा प्रत्येक बूथ को सक्रिय एवं मजबूत बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाए।नगर विधायक राजीव गुंबर ने अपने संबोधन में मेरा बूथ सबसे मजबूत , सबका साथ सबका विश्वास के नारे की साथ अपने संबोधन की शुरुआत  की कहा कि ये हमारी पार्टी का मूल मंत्र है उसी विश्वास के साथ हम सबको साथ लेकर चलते है  कहा कि भाजपा का संगठन देश का सबसे अनुशासित एवं मजबूत संगठन है। उन्होंने कहा कि शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता ही चुनावों में पार्टी की विजय सुनिश्चित करती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि हम सब  केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनमानस तक पहुंचाने का कार्य पूरी निष्ठा के साथ करें।
महापौर अजय कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की भावना के साथ कार्य कर रही है। संगठन की मजबूती ही पार्टी की वास्तविक शक्ति है और बूथ स्तर का कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होता है।पूर्व महापौर संजीव वालिया ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर संगठनात्मक गतिविधियों को नियमित रूप से संचालित किया जाए तथा नए कार्यकर्ताओं को जोड़कर पार्टी को और अधिक मजबूत बनाया जाए।पूर्व विधायक जगपाल सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सेवा, संगठन और समर्पण की भावना के साथ कार्य करता है। उन्होंने कहा कि बूथ सशक्त होगा तो संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा आने वाले चुनावों में भाजपा ऐतिहासिक विजय प्राप्त करेगी।बैठक में शक्ति केंद्र संयोजकों एवं बूथ अध्यक्षों को संगठन द्वारा चलाए जा रहे अभियानों की जानकारी दी गई तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे।बैठक संचालन महानगर महामंत्री सरदार सूपनीत जी द्वारा किया गया मंच पर अनेश शर्मा सुनील गुप्ता किशोर शर्मा ,योग चुग , मानवेंद्र भारद्वाज रहे ।बैठक ने सभी महानगर पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष गोपाल मेहंदीरत्ता हनी वर्मा मनोज तायल विजय वर्मा,शक्ति केंद्र प्रभारी , बूथ अध्यक्ष आदि । महानगर मीडिया प्रभारी विजय गुप्ता , महामंत्री ललित कटारिया ,महानगर मंत्री राजेश जौहरी ,  आरती शर्मा, बबीता सैनी  नीरज ठकराल , कोषाध्यक्ष मानवेंद्र भारद्वाज उपाध्यक्ष नीलू राणा ,मनोज ठाकुर , सहित रोहित पुंडीर ,आशीष अग्रवाल, राजकुमार कालरा ,मयंक ढींगरा सागर वर्मा मनीष राठी संजीव विश्वकर्मा कर्णवीर संदीप गुप्ता आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

पूर्व सभासद पति नासिर ठेकेदार का बीमारी के चलते हुआ निधन