Ticker

6/recent/ticker-posts

पूर्व सभासद पति नासिर ठेकेदार का बीमारी के चलते हुआ निधन

 पूर्व सभासद पति नासिर ठेकेदार का बीमारी के चलते हुआ निधन

रिपोर्ट अमन मलिक

रामपुर मनिहारान-पूर्व सभासद पति नासिर ठेकेदार का बीमारी के चलते निधन हो गया।उनके निधन की सूचना पर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।क्षेत्रीय, गणमान्य लोगों ने उनके निवास पर पहुँच कर शोक व्यक्त किया।बाद नमाज़ असर उन्हें सुपुर्दे ख़ाक किया गया।

पूर्व सभासद पति,विद्युत विभाग के कर्मचारी तौफ़ीक़ उमर, तय्यब एडवोकेट के पिता नासिर ठेकेदार का निधन हो गया।नासिर ठेकेदार बेहद मिलनसार और विनम्र स्वभाव के थे।सभी उनका बहुत सम्मान करते थे।फ़रमान मंसूरी ने बताया कि वह लगभग 65 वर्ष के थे। पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे।आज सुबह उनका इंतेक़ाल हो गया।नासिर ठेकेदार के निधन की सूचना पर शहर क़ाज़ी नदीमुल हक़,राज्यमंत्री जसवंत सैनी,पूर्व चेयरमैन शहाबुद्दीन अहमद,चेयरपर्सन प्रतिनिधि कुलदीप बालियान, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विजयपाल सिंह, विवेककान्त सिंह, प्रदीप चौधरी,क़ाज़ी अब्दुल बासित, राशिद मलिक, आबिद हसन, नदीम अहमद, नफ़ीस सैफी,आफताब मलिक, प्रवीण सहित सभी सभसदों,आस मोहम्मद सैफी, असलम मलिक,आफताब लाला, जमील फोरमैन,दिग्विजय चौधरी,तारिक़ रामपुरी,हाजी मोहम्मद अय्यूब,हाजी अशरफ़, मौलाना शमशीर क़ासमी,नासिक नजमी,मौलाना आसिफ़ नदवी आदि सैंकड़ों लोगों ने शोक व्यक्त किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

पूर्व सभासद पति नासिर ठेकेदार का बीमारी के चलते हुआ निधन