ग्लोकल यूनिवर्सिटी फार्मेसी कॉलेज में फेयरवेल कार्यक्रम का भव्य आयोजन
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-ग्लोकल यूनिवर्सिटी फार्मेसी कॉलेज में "एडियोस फिएस्टा 2026” नामक फेयरवेल समारोह “ बड़े ही उत्साह, गरिमा और सांस्कृतिक रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं विश्वविद्यालय प्रशासन की गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह को यादगार बना दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ, जिसमें विश्वविद्यालय की गणमान्य अतिथियों ने सहभागिता की। इसके पश्चात स्वागत संबोधन ग्लोकल यूनिवर्सिटी फार्मेसी कॉलेज के डीन प्रो. डॉ. हरि हरा सुदन द्वारा प्रस्तुत किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए उनके समर्पण एवं उपलब्धियों की सराहना की।इस अवसर पर ग्लोकल् विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. मंजू गुप्ता ने विद्यार्थियों को प्रेरणादायक संदेश देते हुए कहा कि सफलता निरंतर परिश्रम, अनुशासन और सकारात्मक सोच से प्राप्त होती है।कार्यक्रम में श्री निजामुद्दीन, अतिरिक्त प्रतिकुलाधिपति (वित्त) तथा डॉ ओम कुमार हर्ष, अतिरिक्त प्रतिकुलाधिपति (शैक्षणिक) ने भी विद्यार्थियों को उनके आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएँ दीं।ग्लोकल् विश्वविद्यालय की रजिस्ट्रार श्रीमती शिवानी तिवारी ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल करियर एवं सफलता की कामना की।कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन डॉ. इकरा राहत, के द्वारा सफलतापूर्वक किया गया। समारोह को सफल बनाने में आयोजन समिति के सदस्यों श्री मुहम्मद मुर्तज़ा, श्री सलमान खान, श्री फिरोज आलम, श्री फरहान उस्मानी, श्री नितिन सैनी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा नृत्य, संगीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिन्होंने सभी का मन मोह लिया। समारोह में “मिस्टर फेयरवेल” एवं “मिस फेयरवेल” (बी.फार्मा एवं डी.फार्मा अंतिम वर्ष) प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।समारोह के अंत में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने एक-दूसरे के साथ भावुक क्षण साझा किए। “एडियोस फिएस्टा 2026” विद्यार्थियों के लिए यादगार अनुभव बन गया, जिसने उनके कॉलेज जीवन की सुंदर स्मृतियों को और भी खास बना दिया।
0 टिप्पणियाँ