हमारा लक्ष्य है कि रालोद की जनहितैषी सोच, संघर्ष और चौधरी चरण सिंह जी की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाएं-त्रिलोक त्यागी
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
हापुड- जनपद में राष्ट्रीय लोकदल द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन क्षेत्रीय अध्यक्ष तरसपाल मलिक की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ संचालन प्रदेश महासचिव शिवकुमार त्यागी ने किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि त्रिलोक त्यागी , रालोद के संगठन राष्ट्रीय महासचिव का नवनियुक्त जिला अध्यक्ष कुलदीप राठी ने माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए त्रिलोक त्यागी ने कहा कि ये आयोजन केवल एक माध्यम नहीं, बल्कि किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं की आवाज़ और वैचारिक संवाद का सशक्त मंच है। हमारा लक्ष्य है कि रालोद की जनहितैषी सोच, संघर्ष और चौधरी चरण सिंह जी की विचारधारा को पुनः गांव-गांव, घर-घर तक पहुंचाया जाए। स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह ने हमेशा किसान मजदूर गरीब गरीब तबके के लिए काम किया है यही हमारी सोच है कि राष्ट्रीय लोकदल ओर उनकी विचारधारा को आगे बढ़ाएं और 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए कड़ी मेहनत करें ताकि राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी को प्रदेश का मुख्य मंत्री भारी बहुमत सेबनाया जा सके इस मौक़े पर में कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा, बेहतर रणनीति और प्रभावी संवाद के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया गया, तथा संगठन की मजबूती ही राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति का संकल्प दोहराया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से सहभागिता प्रबुद्ध कुमार , राष्ट्रीय सचिव ,तेजपाल सिंह , राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ,अनिल कुमार, कैबिनेट मंत्री-यूपी॰ सरकार ,तरसपाल मलिक , क्षेत्रीय अध्यक्ष हस्तिनापुर ,राजीव चौधरी , संगठन प्रदेश महामंत्री ओ॰डी॰ त्यागी , प्रदेश सचिव ,अभिषेक त्यागी , राष्ट्रीय सचिव युवा रालोद ,अमित आर॰के॰ जी, प्रदेश महासचिव (किसान),ओमेन्द्र गोतम , प्रदेश उपाध्यक्ष एससी एसटी प्रकोष्ठ आदि प्रमुख नेता, वरिष्ठ पदाधिकारी, सम्मानित कार्यकर्ता, आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे
0 टिप्पणियाँ