Ticker

6/recent/ticker-posts

संघर्ष कांग्रेस की संस्कृति और अनुशासन हमारी परंपरा- इमरान मसूद ।

संघर्ष कांग्रेस की संस्कृति और अनुशासन हमारी परंपरा- इमरान मसूद ।

राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश अध्यक्ष सहित कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत करेंगे कई बड़े नेता-संदीप राणा

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर- कांग्रेस के आगामी कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं।सोमवार 18 मई 2026 को गागलहेड़ी स्थित रॉयल पैलेस में आयोजित होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों के संबंध में लोकसभा सांसद इमरान मसूद  ने अपने अंबाला रोड स्थित कैंप कार्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई।बैठक में कार्यकर्ताओं से सम्मेलन की तैयारियों और कार्यक्रम में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई।

सांसद इमरान मसूद ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने-अपने वाहनों पर झंडे और बैनर लगाकर निर्धारित समय पर सम्मेलन स्थल पहुंचें तथा पूरे कार्यक्रम के दौरान अनुशासन और व्यवस्था बनाए रखें। उन्होंने कहा कि “संघर्ष कांग्रेस की संस्कृति है और अनुशासन हमारी परंपरा।” साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि रास्ते में आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप सिंह राणा  ने की, जबकि संचालन वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक जैन ने किया। अपने संबोधन में सांसद इमरान मसूद ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश और प्रदेश में जनता की आवाज को दबाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने नीट पेपर लीक समेत विभिन्न परीक्षाओं के पेपर लीक मामलों को लेकर सरकार को घेरा और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का आरोप लगाया। इसके अलावा उन्होंने केंद्र सरकार की विदेश नीति और ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर भी सवाल उठाए। इमरान मसूद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलनों के माध्यम से संगठन को मजबूत करने का काम कर रही है और 2027 विधानसभा चुनाव में भाजपा को हराकर प्रदेश में अमन, सुकून और मोहब्बत की सरकार बनाने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय i सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। बैठक को एमएलसी शाहनवाज खान, पूर्व विधायक मसूद अख्तर, पूर्व चेयरमैन इरशाद चौधरी और पूर्व शहर अध्यक्ष महेंद्र तनेजा ने भी संबोधित किया। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से सम्मेलन को ऐतिहासिक सफल बनाने की अपील करते हुए कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ होते हैं। बैठक में जिला अध्यक्ष संदीप सिंह राणा, एमएलसी शाहनवाज खान, पूर्व विधायक मसूद अख्तर, पूर्व मंत्री शायन मसूद, हमजा मसूद, पूर्व चेयरमैन इरशाद चौधरी, पूर्व शहर अध्यक्ष महेंद्र तनेजा, संदीप वर्मा, जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा, जिला उपाध्यक्ष नितिन शर्मा, आरिफ खान, अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश महासचिव अरविंद पालीवाल, इसरार प्रमुख, डॉ रागिब अंजुम, इमरान प्रमुख, राजन बिरला, डॉ मोनिस खान, काज़ी शौकत हुसैन, सरदार चन्द्रजीत सिंह निक्कू, अशोक जैन, इकराम खान, खुर्शीद, सुधांशु धनगर, डॉ अमीर अहमद, कुणाल शांडिल्य, गुलफाम अंसारी, हरिओम मिश्रा, राजन बिरला, भारतीय बाल्मीकि धर्म समाज (भावाधस) के जिलाध्यक्ष गौरव चौहान, मेनपाल पार्षद, रेखा धीमान, इजहार पार्षद, नदीम पार्षद, हाफिज इंडिया, बाहर खान आदि सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

द पॉली किड्स स्कूल ने माताओं के सम्मान और प्यार से भरे पालो को याद करते हुए मदर्स डे समारोह का आयोजन किया।