सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी वैक्सीन पर जागरूकता गोष्ठी का हुआ आयोजन
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-सहारनपुर ऑब्स एंड गायनी सोसाइटी ने रविवार को लिंक रोड स्थित उड़ान एजेंसी में जागरूकता गोष्ठी एवं स्वास्थ्य शिविर लगाया। शिविर में महिलाओं और किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी वैक्सीन की जानकारी दी गई। उन्हें सरकार की ओर से दी जा रही निःशुल्क एचपीवी वैक्सीन के बारे में बताया गया और टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में एनीमिया के कारण, निवारण, संतुलित आहार औरसाफ-सफाई के महत्व पर भी चर्चा हुई। सोसाइटी की वरिष्ठ सदस्य डॉ. अनिता मलिक और डॉ. सीमा अग्रवाल ने 'अपना स्वास्थ्य अपने हाथ' का संदेश देकर जागरूक किया। सोसाइटी की अध्यक्ष डॉ. पूनम त्यागी, सचिव डॉ. भारती कालरा, डॉ. मीनल गोयल, डॉ. ममता चावला और डॉ. चित्रा मनचंदा ने महिलाओं व किशोरियों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान किया। सभी को निःशुल्क दवाएं भी दी गईं।कार्यक्रम में उड़ान एनजीओ के अजय सिंघल, माधवी सिंघल, मधु अग्रवाल और संजय त्यागी का विशेष सहयोग रहा।
0 टिप्पणियाँ