दूसरों की भावनाओं का सम्मान रखते हुए शांतिपूर्वक मनाएँ त्यौहार-सीओ रुचि गुप्ता
कुर्बानी के फोटो वीडियो सोशल मीडिया पर न डालें जाएं-प्रभारी इंस्पेक्टर उम्मेद कुमा
कुर्बानी हमेशा की तरह पर्दे में और एहतियात के साथ ही की जाए-शहर क़ाज़ी नदीमुल हक़
रिपोर्ट अमन मलिक
रामपुर मनिहारान-सीओ रुचि गुप्ता ने कहा कि दूसरों की भावनाओं का सम्मान रखते हुए शांतिपूर्वक त्यौहार मनाएँ।ऐसा कोई कार्य न किया जाए जिससे किसी को परेशानी हो।
ईद उल अजहा पर शांति समिति की बैठक को संबोधित करते हुए सीओ रुचि गुप्ता ने कहा दूसरों की भावनाओं का सम्मान करते हुए त्यौहार मनाएँ।शासन की गाइडलाइन का पालन करें।ऐसा कोई कार्य न किया जाए जिससे क्षेत्र की शांति व्यवस्था में व्यवधान आए।कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर उम्मेद कुमार ने कहा कि खुले स्थान पर कोई कुर्बानी नही की जाए।मीट को ढककर ले जाया जाए।अवशेष इधर उधर न फेंके जाएं।खून नालियों में न बहाया जाए।किसी सूरत प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी नहीं की जाए।सड़कों पर नमाज़ नहीं पढ़ी जाए।कुर्बानी के फोटो वीडियो सोशल मीडिया पर न डालें जाएं।कोई भी व्यक्ति ऐसा कोई कार्य न करे जिससे क्षेत्र का माहौल ख़राब हो।शहर क़ाज़ी नदीमुल हक़ ने कहा कि कुर्बानी हमेशा की तरह पर्दे में और एहतियात के साथ ही की जाएगी।उन्होंने कहा इसके लिए शरीयत में पहले ही बता दिया गया है।चेयरपर्सन प्रतिनिधि कुलदीप बालियान ने कहा कि यहाँ से हमेशा अमन और एकता का पैगाम दुनिया भर में जाता है।यहाँ सब मिलजुलकर रहते हैं।उन्होंने कहा कि जलापूर्ति और विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा।मौलाना शमशीर क़ासमी ने कहा कि अगर कोई छोटी मोटी बात हो तो उसे मुद्दा नहीं बनाना चाहिए बल्कि पहल करते हुए उसे हल कर लेना चाहिए।इस दौरान एसआई ललित कुमार, रविंद्र चौधरी,आस मोहम्मद सैफी, प्रदीप बालियान,सभासद नफ़ीस सैफ़ी,जानी सभासद,आफ़ताब मलिक,हाजी मंसूर,हाजी आदिल प्रधान, तारिफ प्रधान आदि मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ