Ticker

6/recent/ticker-posts

बच्चों की प्रतिभा निखार रहा एस एस एन पब्लिक स्कूल का समर कैंप

बच्चों की प्रतिभा निखार रहा एस एस एन पब्लिक स्कूल का समर कैंप

रिपोर्ट-रवि बख्शी

सहारनपुर-एस एस एन पब्लिक स्कूल में इन दिनों बच्चों के लिए समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। समर कैंप में बच्चों को मनोरंजन के साथ-साथ नई-नई गतिविधियां सीखने का अवसर मिल रहा है।

स्कूल की अध्यापिका सोनिया शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि समर कैंप के दौरान बच्चों को डांस, योगा, खाना पकाना तथा विभिन्न खेलकूद गतिविधियां सिखाई जा रही हैं। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।उन्होंने बताया कि बच्चे पूरे उत्साह और आनंद के साथ समर कैंप में भाग ले रहे हैं। वहीं स्कूल के प्रधानाचार्य उमा शर्मा और प्रबंध निदेशक प्रदीप शर्मा भी समय-समय पर बच्चों का उत्साहवर्धन कर उनका मनोबल बढ़ा रहे हैं।समर कैंप के माध्यम से बच्चों की प्रतिभा को निखारने और उनमें नई ऊर्जा भरने का प्रयास किया जा रहा है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

यूजेवीएन लिमिटेड ने अपनाया “नो व्हीकल डे”